Nirbhik Nazar

सीएम धामी निपटाएंगे उत्तराखंड-यूपी के बीच परिसंपत्ति विवाद !

देहरादून: उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच परिसंपत्ति बटवारे के लंबित मसलों को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बैठक होगी। पुनर्गठन मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने इस बैठक की तैयारियों के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने सोमवार को विधानसभा में पुनर्गठन विभाग के अधिकारियों संग बैठक की। बैठक में बताया गया कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच कई मसलों पर सहमति बनने के बावजूद उत्तर प्रदेश द्वारा देयक एवं दायित्वों तथा कार्मिकों के पुनरावंटन के प्रकरण लंबित पड़े हुए हैं। समय-समय पर उत्तर प्रदेश को पत्र लिखने के बावजूद इस पर कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है।

ऐसे में कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मसले के निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक बैठक बुलाई जाए। इस बैठक में सभी लंबित प्रकरणों पर विचार-विमर्श के बाद उत्तर प्रदेश से बैठक की जाएगी। इस दौरान विभागीय सचिव रणजीत सिन्हा समेत अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

सीएम पुष्कर सिंह धामी का केदारनाथ दौरा रद

प्रदेश की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहली बार मंगलवार को केदारनाथ जाने वाले थे, लेकिन मौसम को देखते हुए ये दौरा रद हो गयया है। आपको बता दें कि सीएम धामी ने केदारनाथ पहुंचकर वहां चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों और यात्रा व्यवस्था का जायजा लेना था, लेकिन मौसम का मिजाज देखते हुए इसे रद कर दिया गया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *