Nirbhik Nazar

मुख्‍यमंत्री धामी का कुमाऊँ दौरा – आज पिथौरागढ़ कल ऊधम सिंह नगर जिले के दौरे पर

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को पिथौरागढ़ पहुंचें। शुक्रवार व शनिवार को वह ऊधम सिंह नगर जिले में रहेंगे। इस दौरान समीक्षा बैठकों के साथ ही वह विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे।

मुख्यमंत्री पिथौरागढ़ जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय के साथ प्रात: नौ बजे नैनीसैनी हवाई पट्टी पर उतरेंगे। 10 बजे से प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज और बेस चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगे। 11 बजे से भाजपा कार्यालय में जिला कार्यसमिति की बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता करेंगे। सीएम लोनिवि निरीक्षण भवन में विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। रात्रि विश्राम डीआरडीओ विश्राम गृह पंडा में करेंगे। वहीं ऊधम सिंह नगर जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने बताया कि 23 जुलाई को मुख्यमंत्री जिले के भ्रमण पर रहेंगे। यहां वह गांधी पार्क में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। 24 जुलाई को किच्छा सितारगंज, नानकमत्ता साहिब होते हुए खटीमा पहुंचेंगे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *