Nirbhik Nazar

कैमूर पुलिस ने प्रेमी के साथ युवती को 1.42 लाख व जेवर के साथ यूपी से जीवित पकड़ा, पिता ने बेटी की हत्या का दर्ज कराया था मामला

SP-BSP उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भी साथ लड़ेंगे लोकसभा चुनाव


भभुआ कैमूर: कैमूूूर पुलिस ने अजीबोगरीब मामले का खुलासाकिया है। जिसमें एक पिता द्वारा अपनी बेटी की हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस ने अनुसंधान के दौरान मृत युवती को प्रेमी के साथ जिंदा पकड़ा है। जिसके पास से 1.42 लाख रुपए एवं आभूषण भी बरामद किए गए हैं। कैमूर पुलिस ने युवती को उसके प्रेमी के साथ यूपी के गाजीपुर जिले के स्टेशन रोड सैदपुर से पकड़ा है।

यह मामला चाँद थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जाता है। इसकी कांड का उद्भेदन कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने प्रेसवार्ता कर दी।एसपी ने बताया कि पिछले महीने में चांद थाना में अपने बहु के गायब होने का मामला दर्ज कराया गया था।मामला यह है कि विवाहिता की शादी 8 जुलाई को हुई थी। शादी को तीन माह भी नहीं हुआ था कि 19 अक्टूबर को विवाहिता अपने प्रेमी के साथ घर के सारे जेवर और पैसे लेकर रात में ही फरार हो गई। जब सुबह हुई तो ससुराल वालों ने देखा कि घर में बहु नहीं है और घर के सारे आभूषण एवं पैसे भी गायब है। 

इस मामले में विवाहिता के ससुर द्वारा चांद थाना में अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध रात्रि में बहू के घर से अचानक आभूषण व रुपये लेकर गायब हो जाने के आरोप में कांड दर्ज कराया गया था। वही विवाहिता के पिता ने भी बेटी के ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज करा दिया था। 
पुलिस के अनुसंधान व जांच में सच्चाई सामने आ गया। 

पुलिस को अनुसंधान के दौरान पता चला कि विवाहिता अपने प्रेमी संग यूपी के चंदौली जिले में रह रही है। जिसके बाद कैमूर पुलिस ने विवाहिता अंतिमा कुमारी को उसके प्रेमी अंकित मौर्य, ग्राम प्रहलादपुर थाना धानापुर जिला चंदौली को स्टेशन रोड सैदपुर जिला गाजीपुर यूपी को गिरफ्तार किया। जिसके पास से 1.42 लाख रुपये व लगभग 1 किलो चांदी के जेवर व सोना का पांच थान आभूषण भी बरामद किया गया। 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *