Nirbhik Nazar

खराब मौसम के चलते हुआ सीएम धामी का कुमाऊँ दौरा रद्द

देहरादून: सीएम बनने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को पहली बार पिथौरागढ़ जनपद भ्रमण पर पहुंचने वाले थे। हालांकि मौसम खराब होने के चलते मुख्यमंत्री का दौरा स्थगित कर दिया गया। मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर लीं थीं। पार्टी कार्यकर्ता भी सीएम के स्वागत की तैयारियों में जुटे थे। मुख्यमंत्री का गृह क्षेत्र पिथौरागढ़ होने के कारण सीमांत जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह था।  मुख्यमंत्री सुबह हेलीकॉप्टर से नैनीसैनी हवाई पट्टी पहुंचने वाले थे। इसके बाद डीआरडीओ गेस्ट हाउस में आरएसएस कार्यकर्ताओं से भेंट करने वाले थे। वह मेडिकल कॉलेज, बेस अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण भी करने वाले थे।


कार्यसमिति की बैठक के बाद दिन में दो बजे पत्रकारों से बातचीत करने वाले थे। एवरेस्ट विजेता मनीष कसनियाल का अभिनंदन भी करने वाले थे। इसके बाद लोनिवि निरीक्षण भवन में वह विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करने वाले थे।  भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भेंट करने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा करने वाले। मुख्यमंत्री के साथ शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय भी जनपद भ्रमण पर आ रहे थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी का यह पहला दौरा था। मुख्यमंत्री का गृह जनपद होने से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही जनता में भी उत्साह था।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *