Nirbhik Nazar

सीएम बनने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद पहुंचे पुष्कर सिंह धामी, हुआ भव्य स्वागत, तस्वीरें

खटीमा: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने बाद शुक्रवार को पुष्कर सिंह धामी पहली बार अपने गृह जनपद ऊधमसिंह नगर पहुंचे। यहां रुद्रपुर में उनका भव्य स्वागत किया गया। रुद्रपुर की जनता के अभिवादन के लिए यहां रोड शो आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। रोड शो में भारी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
इस दौरान खूब आतिशबाजी भी हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री कलक्ट्रेट में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण करेंगे और कलक्ट्रेट सभागार में जनपदीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पंतनगर विवि के गांधी हाल में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। एनेक्सी अतिथि गृह में रात्रि विश्राम के बाद वे 24 जुलाई की सुबह नौ बजे एनेक्सी अतिथि गृह पंतनगर से कार से विधानसभा किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता में आम जनता और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करेंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी के सीएम बनने के बाद पहली बार सितारगंज आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह है। भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष आदेश ठाकुर ने कहा कि नगर में सीएम का स्वागत ऐतिहासिक होगा।

कृषि उत्पादन मंडी समिति के सभागार में इस संबंध में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बताया कि 24 जुलाई को सीएम सुबह करीब 11:30 बजे नगर पहुंचेंगे। दोपहर एक से तीन बजे तक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेंकेंगे और भोजन और विधानसभा भ्रमण कार्यक्रम होगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी के प्रथम बार अपने गृह क्षेत्र में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी हैं। भाजपा कार्यकर्ता जहां नगर के मुख्य मार्गों पर स्वागत द्वार बनवाए रहे हैं तो प्रशासन के अधिकारी सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रमों और शिलान्यासों की रूपरेखा बना रहे हैं। इधर, डीएम के निर्देश पर यहां पहुंचे डीडीए के सचिव प्रत्यूष सिंह और उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने भी तैयारी का जायजा लिया। वहीं, खटीमा-नानकमत्ता मंडल के भाजपा महिला मोर्चा की संयुक्त बैठक में कार्यकर्ताओं ने सीएम के स्वागत पर चर्चा की।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *