देहरादून: उत्तराखंड में कांग्रेस ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है. तस्वीर साफ हो चुकी है कि अब हरीश रावत की अगुवाई में कांग्रेस चुनाव में जाएगी. एक अध्यक्ष के साथ ही चार-चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं. हालांकि, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का कहना है कि इससे कांग्रेस को कोई फायदा नहीं होने वाला है. कांग्रेस का अन्तर्द्वन्द और बढ़ेगा. कांग्रेस की साढ़े चार साल से ऐसी ही स्तिथि थी. विपक्ष की भूमिका में साढ़े चार साल से कांग्रेस फेल रही.

2017 से ज्यादा सीटें लाने का लक्ष्य
मदन कौशिक का कहना है कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के प्रति युवाओं में आकर्षण है. इस बार हम 60 पार के लक्ष्य को हासिल करेंगे. 2017 से बड़ी विजय के संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे.