Nirbhik Nazar

गणेश गोदियाल ने की राहुल गांधी से मुलाकात

नई दिल्ली: कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शुक्रवार को पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। राहुल गांधी के आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस के उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव भी मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार, इस मुलाकात के दौरान गोदियाल ने खुद को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान सौंपने के लिए राहुल गांधी का आभार जताया।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अपनी राज्य इकाई में बड़ा बदलाव करते हुए बृहस्पतिवार को गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख नियुक्त किया। गोदियाल दो बार उत्तराखंड विधानसभा के सदस्य रहे हैं। वह 2002 में विधायक निर्वाचित हुए। फिर वह 2012 के विधानसभा चुनाव में पौड़ी गढ़वाल जिले की श्रीनगर विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे। 2017 के चुनाव में वह हार गए थे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *