Nirbhik Nazar

आज कैमूर के 4 विधानसभा के 58 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, 8 बजे से मतगणना होगी शुरू,  किसके सिर सजेगा ताज

PM मोदी का विपक्ष पर प्रहार, कहा- पूर्व सरकारों में किसानों का भला करने की नहीं थी नीयत

#मोहनियां कृषि बाजार समिति में बनाया गया है मतगणना केंद्र

भभुआ कैमूर।  बिहार विधानसभा के तीनों चरण का चुनाव संपन्न हो गया है। अब 10 नवंबर यानी मंगलवार को मतगणना होगी। कैमूर जिले के 4 विधानसभा चैनपुर,भभुआ, मोहनियां और रामगढ़ में 28 अक्टूबर को पहले चरण के तहत  चुनाव संपन्न हो गया था। इसके बाद ईवीएम को मोहनियां कृषि बाजार समिति के बज्रगृह में रखा गया है। जहां कृषि बाजार समिति मोहनियां में 10 नवंबर को मतगणना होगी। मंगलवार की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू जायेगी। मतगणना से जिले के 4 विधानसभा के 58 प्रत्याशियो के भाग्य का फैसला हो जायेगा। किसके सिर पर जीत का ताज बंधेगा और कौन विधायक की कुर्सी पर कब्जा जमा पायेगा। 

प्रत्याशियों की बढ़ी है दिल की धड़कनें मतगणना को लेकर प्रत्याशियो के दिल की धड़कने बढ़ी हुई है। मतगणना को प्रत्याशियों व लोगों को बेसब्री से इंतजार है। मतगणना से पहले लोगों व प्रत्याशियों के समर्थकों द्वारा कई तरह के कयास लगाए जा रहे है। इसके अलावा प्रत्याशियो व उनके समर्थक भी अपनी अपनी जीत का दावा किया जा रहा है। हालांकि,जिले के 58 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद है। जहां मंगलवार की सुबह 8 बजे से मतों की गणना शुरू होने बाद सब साफ होने लगेगा। 

सुबह 6 बजे प्रत्याशियो व एजेंट को पहुँचना होगा मतगणना केंद्र मंगलवार को मोहनियां बाजार समिति के मतगणना केंद्र पर प्रत्याशी को सुबह 6 बजे तक अपने एजेंट के साथ पहुंचना होगा। वहां पर कोरोना के गाइडलाइंस का पालन करते हुए हाथों को सैनिटाइज ,थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही अंदर भेजा जायेगा। सबकी अब निगाहें कल आने रिजल्ट पर टिकी हुई है। 

कहाँ किसके बीच टक्कर… चैनपुर विधानसभा में बीजेपी के मंत्री बृजकिशोर बिंद तथा बसपा के जमा खां की टक्कर पिछले साल की हुई थी। जिसमें इस बार भी बीजेपी और बसपा के बीच संघर्ष रहेगा। इसमें महागठबंधन के कांग्रेस पार्टी के प्रकाश कुमार सिंह और निर्दलीय प्रत्याशियों के चलते कुछ समीकरण गड़बड़ लग रहा है। लेकिन फिर भी एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी और बसपा के बीच टक्कर है।

भभुआ विधानसभा में बीजेपी के विधायक रिंकी रानी पांडेय, राजद से बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे भरत बिंद, तथा रालोसपा के वीरेंद्र कुशवाहा के बीच संघर्ष रहेगा। एग्जिट पोल के अनुसार त्रिकोणीय मुकाबला के साथ बीजेपी से राजद की टक्कर है। वही भभुआ के पूर्व विधायक व जदयू के जिलाध्यक्ष डॉ प्रमोद सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर किस्मत रहे है। 

मोहनियां में भी राजद से संगीता कुमारी, बीजेपी से विधायक निरंजन राम, रालोसपा से श्वेता सुमन के बीच त्रिकोणीय मुकाबला टक्कर है। 

उसी प्रकार रामगढ़ में भी बीजेपी के अशोक सिंह,राजद से राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र सुधाकर सिंह तथा बसपा के पूर्व विधायक रहे अंबिका यादव की सीधी टक्कर होने की संभावना है। गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव से कैमूर के चारों सीट पर बीजेपी ने कब्जा जमाया है। जबकि इसके पहले यहाँ कांगेंस की गढ़ माना जाता था। लेकिन इस बार के विधानसभा चुनाव के आंकड़े काफी चौकाने वाले सामने हो सकते है।

इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, आज

203 रामगढ़ विधानसभा –

1. शंकर दयाल आनंद-

2 . संजय कुमार सिंह-

3. रामबचन राम –

4. इंद्रेश बहादुर सिंह –

5. राम वचन सिंह –

6. सुधाकर सिंह- राजद

7. अशोक कुमार सिंह- बीजेपी

8. दीपक उपाध्याय-

9. मोहम्मद इलियास अंसारी-

10. सुशील कुमार –

11. राम सुधाकर तिवारी-

12. अंबिका सिंह – बसपा

———–

204 मोहनियां विधानसभा अजजा

1. राजेश कुमार राम – एनसीपी

2. अश्विनी कुमार-

3. अनिल कुमार –

4. सोनी कुमारी-

5. निरंजन राम- बीेपजी

6. इंदरजीत नाम-

7. सुमन देवी – रालोसपा

8. दुलेश राम –

9. संगीता कुमारी- राजद

10. मुकेश कुमार राज-

11. बृजेश कुमार-

12. ददन राम-

13. बेचन राम –

———

205 भभुआ विधानसभा

1. डॉ प्रमोद सिंह- निर्दलीय

2. संजय कुमार सिन्हा-

3. मुख्तार अंसारी-

4. रामचंद्र सिंह यादव- जाप

5. सतेंद्र कुमार दुबे-

6. कृष्ण कांत तिवारी-

7. नरेंद्र प्रताप सिंह-

8. उज्जवल कुमार चौबे-

9. दिवाकर चौबे-

10. भरत बिद – राजद

11. रिकी रानी पांडेय – बीजेपी

12. डॉ. पूनम कुशवाहा-

13. छठ गोंड-

14. वीरेंद्र कुमार सिंह – रालोसपा

——————————————

206 चैनपुर विधानसभा

1. रामलाल सिंह

2. पुष्पा देवी – स्पाकस पार्टी

3. मदन राम

4. दीनदयाल सिंह कुशवाहा

5. विश्वनाथ बिद –

6. शिव शंकर सिंह –

7. ऋतुराज पटेल

8. प्रकाश कुमार सिंह – कांग्रेस

9. नीरज पांडेय –

10. दीवान अरशद हुसैन खान- जाप

11. प्रभु सिंह

12. शाहनवाज अंसारी

13. बृजकिशोर बिद – बीजेपी

14. राजपूत धर्मेंद्र सिंह –

15. राम राज शर्मा –

16. मजनू गोंड –

17. प्रहलाद बिद –

18. रेनू देवी –

19. मो. जमा खां – बसपा 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *