Nirbhik Nazar

बिहार के कलयुगी बेटों ने माँ को मरवाकर बाप को फंसवाया, पढ़िये पूरी खबर

अररिया: फारबिसगंज थाना क्षेत्र के खैरखां में 29 जून की रात कल्पना देवी की गला रेतकर की गई हत्या में जेल भेजे गए उसके पति जितेंद्र मंडल निर्दोष पाए गए। मर्डर की ये साजिश तो कल्पना के दोनों बेटों ने ही रची थी, क्योंकि दोनों ही उसके सौतेले बेटे है। सौतेली मां के हत्या के लिए पुत्रों ने एक लाख रुपये की सुपारी भी दी थी। मर्डर के बाद सुपारी किलर को सिर्फ 50 हजार रुपये ही मिले और बकाया मांगने के दौरान दो तरफा झड़प में साजिश का पर्दाफाश हो गया।

बेटों ने कराई थी मां की हत्या, चार गिरफ्तार
फारबिसगंज एसडीपीओ रामपुकार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने कल्पना देवी हत्याकांड को सुलझाने के लिए वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान का सहारा लिया। जांच के बाद पुलिस ने मृतका के सौतेले पुत्र प्रकाश कुमार, शशिभूषण कुमार के अलावे दो सुपारी किलर अमहारा वार्ड संख्या दस के कन्हैया कुमार मंडल पिता-सत्यनारायण मंडल और भागकोहलिया वार्ड संख्या दो के अखिलेश मंडल को सबूत के साथ गिरफ्तार किया है।

सौतेले बेटे काम के दौरान आया सुपारी किलर के सम्पर्क में

दरअसल घटना को अंजाम देने वाले कन्हैया कुमार मंडल अमहारा में निर्माणाधीन एक पेट्रोल पम्प में काम करता था। वहीं पर अखिलेश मंडल भी पेंटर का काम करता था। जहां सौतेले भाई प्रकाश और शशिभूषण कुमार कन्हैया के सम्पर्क में आया और दोनों भाइयों ने कन्हैया और अखिलेश के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। हत्याकांड को अंजाम देने के लिए एक लाख में डील हुई। जिसमें से दोनों भाईयों ने बकायदा 50 हजार रुपये का पेमेंट भी कर दिया।


29 जून की रात कल्पना देवी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इसके बाद बाकी 50 हजार के रकम की अदायगी को लेकर आनाकानी होने और एकबार झंझट होने के बाद अनुसंधान में लगे पुलिस ने सबों को दबोच लिया। दरअसल मामले में मृतका के परिजनों की ओर से मामला दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी बनाए गए मृतका के पति जितेंद्र मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन पुलिस को इसमें उनके शामिल होने की बात सबूतों के लिहाज से हजम नहीं हो रही थी। इसीलिए पुलिस ने मामले की जांच जारी रखी। पुलिस अनुसंधान की इसी चाल में साजिशकर्ता और आरोपी फंस गए और कांड की परतें खुल गईं।

मृतका के जेल में बंद पति हैं निर्दोष- पुलिस

मामले में फारबिसगंज एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से तत्काल केस दर्ज कराए जाने के बाद आरोपी बनाए गए पति जितेन्द्र मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर तत्काल ही जेल भेज दिया था।लेकिन अनुसंधान में यह स्पष्ट है कि घटना को लेकर जेल में बंद मृतका के पति बिल्कुल निर्दोष है और आरोपमुक्त हैं। पुलिस अब उन्हें रिहा कराने के लिए प्रयास करेगी। साथ ही गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को स्पीडी ट्रायल कराकर सजा दिलाने का प्रयास करेगी।

हत्या के पीछे की वजह सम्पत्ति का विवाद

एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने बताया कि हत्याकांड के पीछे मूल कारण पांच बीघा जमीन के साथ दो ट्रैक्टर तैयार मक्का की बिक्री कर पैसा सौतेले बेटों को नहीं दिया जाना है।एसडीपीओ ने बताया कि इसी से आहत साजिशकर्ता सौतेले बेटे पिछले दिसम्बर से ही मां की हत्या की साजिश रच रहे थे।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *