Nirbhik Nazar

उत्तराखंड के 5 जिलों मे 27 तक रेड एलर्ट और बाकी जिलों मे 29 तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड के पांच जिलों के लिए 26 और 27 के लिए कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। बाकी जिलों में 29 जुलाई तक लगातार ऑरेंज अलर्ट किया गया है। अगले कुछ दिन राज्य के लिए संवेदनशील रहेंगे।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी, देहरादून जिले में अत्यंत भारी बारिश की संभवना है। बाकी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। 27 को पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी, देहरादून में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट रहेगा। अन्य जिलों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। 28 को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, तीव्र बौछार होने की संभावना है। 29 को भी इन्हीं छह जिलों में कहीं कहीं भरी से बहुत भारी बारिश व तीव्र बौछार की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, संवेदनशील इलाकों मे चट्टान गिरने, भूस्खलन, सड़कों में मलबा आने, निचले इलाकों में जल भराव हो सकता है।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *