Nirbhik Nazar

कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी और राज्यपाल बेबी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

देहरादून: उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कारगिल विजय दिवस पर देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अपने संदेश में कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने अप्रतिम साहस, वीरता और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया था। इस विजय अभियान में कई वीर सैनिकों ने अपना जीवन मातृ भूमि की रक्षा के लिए बलिदान किया। उनका बलिदान हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने कारगिल युद्ध में विपरीत परिस्थितियों में वीरता का परिचय देते हुए घुसपैठियों को सीमा पार खदेड़ा। सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी देश के लिए बलिदान की परंपरा रही है। राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों व उनके स्वजन के कल्याण के लिए वचनबद्ध है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि कारगिल विजय दिवस हमें देश के लिए शहीद हुए जांबाज सैनिकों की वीरता, पराक्रम, शौर्य एवं बलिदान की याद दिलाता है।

कारगिल शहीदों के शौर्य को किया याद

वीरभूमि फाउंडेशन की ओर से कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर वसंत विहार स्थित शहीद मेजर विवेक चौक पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शहीदों की याद में चौक पर 527 दीप जलाए। फाउंडेशन संरक्षक महापौर सुनील उनियाल गामा व अध्यक्ष राजेश रावत के नेतृत्व में रविवार देर शाम शहीद मेजर विवेक चौक पर एकत्र हुए। जहां दीपदान कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। महापौर ने कहा कि सैनिकों के अदम्य साहस का ही परिणाम है कि देश-प्रदेश में जनमानस सुरक्षित है।

सभी नागरिकों को इन सैनिकों व सैनिकों के परिजनों के प्रति सम्मान रखना चाहिए। अध्यक्ष राजेश रावत ने कहा कि कारगिल युद्ध में देश के वीर सैनिकों ने अपने अदम्य साहस का परिचय दिया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान को बता दिया कि भारत के आगे उनकी एक नहीं चलने वाली है। इस मौके पर सौरभ शर्मा, चंदा उनियाल, आशीष गुसाईं, सचिन कुमार, तजेंद्र सिंह, संजय चौधरी, विपिन सेलवाल, अनुज मिश्रा, शुभम नेगी, अंकित अग्रवाल, चंदन कनौजिया, नीरज बिष्ट, पंकज रावत, विनोद पंवार आदि उपस्थित रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *