देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री आवास स्थित गौशाला में मुख्यमंत्री ने गौ माता से आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री श पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को न्यू कैंट रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश किया। विधि विधान से पूजा अर्चना कर मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश किया।

आज ही मुख्यमंत्री आवास से जुड़े मिथक और गृह प्रवेश पर सीएम धामी से पूछा गया तो सीएम ने कहा कि मैं हमेशा कर्म में विश्वास रखता हूं और वर्तमान में जीता हूं मैंने ना भूतकाल की चिंता की है और ना प्रायश्चित भविष्य में क्या होगा उसकी चिंता क्यों की जाए इतने संसाधन उसमें लगे हैं जो राज्य का जो भी मुखिया हो उसे वहीं रहना चाहिए आपको बता दें पीएम आवास को लेकर कई मिथक रहे हैं धारणा यह है कि जो भी मुख्यमंत्री यहां रहा वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया यह चर्चा है तब शुरू हुई