Nirbhik Nazar

2022 मे अगर कांग्रेस को बहुमत मिला तो हरीश तय करेंगे सीएम

देहरादून: उत्तराखंड में कांग्रेस के भीतर विधानसभा चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर छिड़ी रार खत्म होने के आसार नहीं हैं। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने सीधे तौर पर नहीं, बल्कि इशारों में फिर जाहिर किया कि 2022 में मुख्यमंत्री का चेहरा वही तय करेंगे।

प्रदेश में कांग्रेस में हुए बड़े बदलाव के बावजूद 2022 में होने वाले चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा आगे करने को लेकर खींचतान थम नहीं पाई है। कांग्रेस नेतृत्व हरीश रावत को प्रदेश में चुनाव अभियान समिति की कमान सौंप चुका है। इसके बाद से ही उनके समर्थक पार्टी नेता उन्हें ही मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर प्रस्तुत कर रहे हैं। इस मामले में पेच तब आ गया, जब प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने आगे आकर यह स्पष्ट किया कि पार्टी सामूहिक नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी।

मुख्यमंत्री के चेहरे के बारे में फैसला चुनाव जीतने के बाद किया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सोमवार को यही रुख दोहरा चुके हैं। प्रदेश प्रभारी के इस रुख और बुधवार को नए प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर गणेश गोदियाल के पदभार ग्रहण कार्यक्रम से ऐन पहले हरीश रावत ने टिप्पणी कर सियासी हलचल तेज कर दी है।

विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर मीडिया के सवाल के जवाब में सोमवार को उन्होंने कहा कि 2022 में मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस का चेहरा दिखाई दे और वह शपथ ले, इसे सुनिश्चित करने का काम हरीश रावत का चेहरा करेगा। पार्टी ने उन्हें यह काम सौंपा है। वह इसे पूरा करेंगे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *