Nirbhik Nazar

उत्तराखंड में धीरे-धीरे दोबारा बढ़ने लगे कोरोना मरीज, कोरोना जांच में सुस्ती पर स्वास्थ्य मंत्री भड़के

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। पिछले चार दिनों से राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या में हर दिन इजाफा हो रहा है। आने वाले दिनों में भी यदि संक्रमण बढ़ने का सिलसिला जारी रहता है तो इससे परेशानी खड़ी हो सकती है। राज्य में कोरोना की दूसरी लहर के बाद से लगातार मरीजों की संख्या में कमी दर्ज की जा रही थी और संक्रमण की दर भी 0.04 प्रतिशत तक गिर गई थी। लेकिन पिछले चार दिनों से मरीजों की संख्या में इजाफा देखने में मिल रहा है।  राज्य सरकार की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बीते शुक्रवार को राज्य में कोरोना के सिर्फ 11 मरीज थे और संक्रमण की दर 0.04 प्रतिशत थी।

शनिवार को राज्य में मरीजों की संख्या बढ़कर 33 हो गई और संक्रमण की दर 0.12 प्रतिशत हो गई। रविवार को मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हो गई और संक्रमण की दर 0.20 प्रतिशत के करीब थी। जबकि सोमवार को मरीजों की संख्या बढ़कर 54 हो गई और संक्रमण की दर 0.21 रही। हालांकि स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ तृप्ति बहुगुणा ने कहा कि यह बढ़त बहुत मामूली है। लेकिन उन्होंने कहा कि सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। लापरवाही की वजह से संक्रमण के मामलों में कभी भी तेजी से इजाफा हो सकता है। आपको बता दें किमंगलवार को राज्य में 43 नए मरीज मिले और दो संक्रमितों की मौत हो गई।इससे राज्य में कुल मरीजों की संख्या तीन लाख 41 हजार 874 हो गई है। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 7361 हो गया है।

 

कोरोना जांच में सुस्ती पर स्वास्थ्य मंत्री सख्त

 

कोरोना के स्तर में कमी आते ही जांच में कमी को स्वास्थ्य मंत्री ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने अधिकारियों को जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने स्कूल-कालेज खोलने का निर्णय लिया है, जिससे जिम्मेदारी और बढ़ गई है। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के 500 दिन पूरे होने पर मंगलवार को दून मेडिकल कालेज में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया। वहीं, चिकित्सकों, मेडिकल स्टाफ और मरीजों ने कोरोना संक्रमण और उपचार से जुडे अपने अनुभव भी साझा किए। कार्यक्रम में मुख्य आतिथि स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी कार्यशैली में और सुधार लाने की जरूरत है।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *