Nirbhik Nazar

संसद में गूंजा ‘खेला होबे’ का नारा, राहुल बोले- कोई समझौता नहीं करेंगे, पेगासस कांड पर चर्चा की मांग को साथ आए 14 विपक्षी दल

नई दिल्ली: पोगासस  जासूसी कांड पर संसद में चर्चा की मांग लेकर आज भी घमासान दिखा। पेगासस, महंगाई और किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस की अगुआई में 14 विपक्षी दल एकसाथ आए और उन्होंने आज सुबह रणनीति बनाई। कांग्रेस समेत 14 विपक्षी दलों के नेताओं ने पेगासस जासूसी प्रकरण और अन्य मुद्दों पर संसद के मौजूदा मानसून सत्र  के दौरान सरकार को घेरने एवं दबाव बनाने की रणनीति पर बुधवार को चर्चा की। इस दौरान राहुल गांधी ने स्पष्ट कर दिया कि वह इन मुद्दों पर सदन में चर्चा करवाकर रहेंगे और वह पीछे नहीं हटेंगे। वहीं, संसद में आज पेगासस पर चर्चा की मांग को लेकर ‘खेला होबे’ का नारा सुनाई दिया।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, विपक्षी दलों की बैठक के बाद राहुल गांधी ने कहा कि हम महंगाई, पेगासस और किसानों के मुद्दों पर कोई समझौता नहीं करना चाहते। हम सदन में चर्चा चाहते हैं। वहीं, लोकसभा में आज भी जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी दलों के सांसदों ने लोकसभा में खेला होबे का नारा दिया और पेगासस पर चर्चा की मांग की।

बता दें कि इससे पहले बुधवार सुबह राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के संसद भवन स्थित कक्ष में हुई इस बैठक में खड़गे के अलावा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, शिवसेना के संजय राउत, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रफुल्ल पटेल, द्रमुक के टीआर बालू और अन्य दलों के नेता मौजूद थे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *