Nirbhik Nazar

कपकोट पहुंचे कर्नल कोठियाल ने कि किया युवाओं से संवाद,कहा पुननिर्माण में अहम होगी युवाओं की भूमिका

देहरादून: आप पार्टी के वरिष्ट  नेता कर्नल कोठियाल आज युवा संवाद के तहत बागेश्वर जिले  के कपकोट पहुंचे । कर्नल कोठियाल के कपकोट पहुंचने पर स्थानीय  लोगों ने उनका जमकर स्वागत किया। कर्नल कोठियाल से मिलने युवाओं समते मातृशक्ति बड़ी तादात में पहुंचे थे जिन्होंने बड़ी गर्मजोशी से कर्नल कोठियाल का स्वागत किया। युवा संवाद कार्यक्रम में ,युवाओं से सीधा संवाद करते हुए कर्नल कोठियाल ने कहा कि कपकोट पहुंचते ही ये अहसास हुआ कि लोग कैसे विषम परिस्थितियों में पहाडों में रहते हैं, यहां के लोगों को रोजमर्रा कई संघर्षों से गुजरना पडता है लेकिन उसके बावजूद पिछले 20 सालों से कोई भी सरकार पहाड़ के दुरस्त क्षेत्रों का विकास नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि पहाडों में आज युवाओं के बीच रोजगार की सबसे बड़ी समस्या देखने को मिल रही है ,बेरोजगारी से हमारे प्रदेश के युवा लगातार जूझ रहे हैं। यह प्रदेश का बहुत बड़ा दुर्भाग्य है कि, उत्तर प्रदेश से विभाजन होने के बाद इन 20 वर्षों में हमारे प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी समेत कई मूलभूत समस्याओं से आज भी जूझना पड़ रहा है । उन्होंने कहा,प्रदेश में इतने संसाधन होने के बावजूद भी रोजगार ना मिलना एक बहुत बड़ा दुर्भाग्य है ।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्तासीन सरकारों ने युवाओं के रोजगार के  लिए आज तक कोई  कारगर सिस्टम नहीं बनाया।  उन्होंने कहा,जब तक सरकारी सिस्टम को दुरुस्त नहीं किया जाएगा ,तब तक यही समस्या प्रदेश में बरकरार रहेगी, उन्होंने आगे कहा कि यूथ फाउंडेशन को शुरू करने का मकसद यही था कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार देना और यूथ फाउंडेशन ने अब तक 10000 से ज्यादा युवाओं को सेना में भर्ती करवाने का काम किया है जो आगे भी जारी रहेगा। कर्नल ने  कहा कि, आम आदमी पार्टी लगातार धरातल पर काम कर रही है, और शुरुआत उन्होंने 300 यूनिट बिजली मुफ्त प्रतिमाह  देने की बात कही है ,जिसके लिए लोगों को गारंटी कार्ड भी मुहैया कराए जा रहे हैं।  रोजगार योजनाओं को लेकर आम आदमी पार्टी मंथन कर रही है और ऐसी योजनाएं लेकर आएगी जिससे प्रदेश में बेरोजगारी पर काबू पाकर युवाओं को रोजगार की तरफ ले जायेंगे। उन्होंने स्वास्थ्य को लेकर कहा कि ,पहाड़ों में स्वास्थ्य के बहुत बुरे हाल हैं और जिस तरीके से दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने स्वास्थ्य को लेकर एक सफल अभियान चलाया और रोल माॅडल स्थापित किया,उसी सफल अभियान को अब उत्तराखंड में भी लागू करने की जरूरत है ,जो आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही तुरंत लागू किया जाएगा।

इस दौरान युवाओं ने उनसे क्षेत्रीय मुद्दों पर  कई सवाल पूछे,जिनमें    दूरस्थ क्षेत्र होने के चलते उनको कोचिंग लेने के लिए हल्द्वानी या देहरादून जाना पड़ता है ,अगर यही एकेडमी उनको उनके क्षेत्र में मिल जाए तो आसानी होगी ,इस पर कर्नल कोठियाल ने जवाब देते हुए कहा कि उनकी सरकार पूरी कोशिश करेगी कि उत्तराखंड के  दुरस्त क्षेत्रों से लेकर पहाड़ के अंतिम गांव और अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजना को पहुंचाएगी।  इसके अलावा डिफेंस कोचिंग सेंटर से लेकर अन्य कोचिंग सेंटर्स पहाड़ों में भी खोले जाएंगे,ताकि युवाओं को अपने भविष्य में इस तरह की कोई  दिक्कतों का सामना ना करना पड़े और वह अपने ही क्षेत्र में कोचिंग आसानी से ले सकें। शिक्षा को महत्वपूर्ण मुद्दा बताते हुए कर्नल कोठियाल ने कहा, आम आदमी पार्टी पूरी तरीके से शिक्षा का स्तर और पहाड़ों में बेहतर शिक्षा व्यवस्था बनाने का काम करेगी। उन्होंने कहा, दिल्ली के सरकारी स्कूलों की हालत सुधर सकती है तो उत्तराखंड के स्कूलों की हालत क्यों नहीं सुधर सकती ,बस जरूरत है तो काम करने की और अगर हमारी सरकार यहां पर आती है तो स्कूली स्तर को जरूर सुधारा जाएगा।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि पहाड़ों में जंगली जानवरों का आतंक बहुत ज्यादा हो गया है जो पहाड़ के लोगों की खेती को रोज बर्बाद करते हैं, हमें इससे निजात पाने के लिए ऐसा रास्ता या नीति बनानी पड़ेगी जिससे पहाड़ों की खेती को इन जानवरों से बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि, वन विभाग में कई पदों पर नियुक्तियां खाली है और अगर इन पदों को भर दिया जाए तो ,युवकों को रोजगार मिलेगा और साथ ही खेती को भी आसानी से जंगली जानवरों से बचा जा सकेगा। उन्होंने युवाओं को कहा कि बिजली का जो वादा आम आदमी पार्टी ने किया है ,वह मुफ्त नहीं बल्कि उत्तराखंड के लोगों का मौलिक अधिकार है जो आम आदमी पार्टी यहां के लोगों को देना जाती है यहां के प्राकृतिक संसाधन लोगों के अपने संसाधन है ,इसीलिए इन संसाधनों पर यहां के लोगों का वाजिब हक है। इसके अलावा उन्होंने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर युवाओं से संवाद किया और कहा कि ऐसा ही माहौल अगर आगे भी बरकरार रहे ,तो वह दिन दूर नहीं जब आम आदमी पार्टी का उत्तराखंड का नव निर्माण का सपना पूरा हो पाएगा ,और यह तभी मुनासिब है जब सभी युवा आम आदमी पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलेंगे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *