Nirbhik Nazar

उत्तराखंड शासन को पत्रावली भेजने के बाद भी इस विभाग मे पदोन्नति के बाद नहीं हो रहे तबादले

देहरादून: परिवहन विभाग की कार्यशैली भी अजब है। एक ओर पर्वतीय जिलों के कार्यालयों में तैनात करने के लिए अधिकारी नहीं हैं, वहीं पदोन्नत किए गए अधिकारियों को मैदानी जिलों के पुराने कार्यालयों में ही बरकरार रखा गया है। इनमें से कई तो इन कार्यालयों में पांच-पांच साल से जमे हुए हैं। यह स्थिति तब है जब पदोन्नति पर अनिवार्य रूप से दुर्गम में तैनात किए जाने की व्यवस्था है।

परिवहन विभाग ने इसी वर्ष जनवरी में प्रथम श्रेणी के सात परिवहन कर अधिकारियों को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) के रूप में पदोन्नति प्रदान की। इन अधिकारियों में एक अधिकारी पांच साल से एक ही जगह में तैनात हैं तो दूसरे को एक ही जगह तैनात हुए चार साल से अधिक का समय बीत चुका है। शेष अधिकारी सात माह से लेकर तीन वर्ष तक एक ही स्थान पर जमे हुए हैं। इन अधिकारियों की पदोन्नति के बाद अनिवार्य रूप से दुर्गम स्थानों पर तैनात किया जाना था।

यह स्थिति तब है जब प्रदेश में दुर्घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। इस वर्ष के पहले छह माह यानी जून तक प्रदेश में बीते वर्ष की तुलना में 52.55 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। मृतकों की संख्या में 37 प्रतिशत और घायलों की संख्या में 47 प्रतिशत की बढोतरी देखने को मिली है। बावजूद इसके पर्वतीय क्षेत्रों में एआरटीओ के पद रिक्त चल रहे हैं। परिवहन विभाग द्वारा इन अधिकारियों की पदोन्नति के बाद तैनाती के लिए पत्रावली शासन को भेजी गई। बावजूद इसके आज तक इसमें कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *