Nirbhik Nazar

भभुआ विधानसभा : राजद के भरत बिंद ने भाजपा की रिंकी रानी पांडेय को 10045 मतों से हराया

यूपी दौरे पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, गाजीपुर से करेंगे कमल ज्योति अभियान की शुरुआत

राजद के प्रत्याशी को 57561 मत तो भाजपा के प्रत्याशी को 47516 मत मिला
भभुआ विधानसभा सीट पर 2020 के चुनाव में रालोसपा रही तीसरे स्थान पर, मिला 37014 वोट
भभुआ/कैमूर। बिहार के कैमूर जिले के 205 भभुआ विधानसभा सीट पर हुए चुनाव के बाद मंगलवार को मोहनिया के बाजार समिति में मतगणना हुई। जिसमें भाजपा के प्रत्याशी रिंकी रानी पांडेय को राजद के प्रत्याशी भरत बिंद ने 10045 मतों से हराकर भभुआ विधानसभा सीट पर कब्जा जमा लिया। राजद के प्रत्याशी भरत बिंद को 57561 मत मिले। वहीं भाजपा की रिंकी रानी पांडेय को 47516 मत मिला।

जबकि रालोसपा के वीरेंद्र सिंह कुशवाहा तीसरे नंबर पर रहे और इन्हें 37014 मतों से संतुष्ट होना पड़ा। वही जदयू के जिलाध्यक्ष डॉक्टर प्रमोद पटेल पार्टी से बगावत कर निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा और चुनाव में इन्हें जीत नहीं मिली। लेकिन जो भाजपा के प्रत्याशी को हार दिलाने का बात कही थी। वह भाजपा के प्रत्याशी को हार दिलाने में कामयाब हुए। उन्हें विधानसभा चुनाव में 20639 वोट मिला।

मोहनियां विधानसभा : 68 साल में पहली बार महिला विधायक बनी संगीता कुमारी, राजद का तीसरी बार कब्जा

मंगलवार को मतगणना के दौरान शुरुआती दौर से ही राजद के प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए थे और अंतिम तक वह बढ़त के साथ चुनाव में जीत दर्ज किया। भभुआ विधानसभा चुनाव के कुल 29 चक्र में मतों की गिनती चली। शुरू से लेकर अंत तक में भाजपा को कभी भी ऐसा मौका नहीं मिला कि वह बढ़त बना पाए। वही अन्य प्रत्याशी भी गिनती के दौरान राजद के बाद भाजपा से पीछे ही रह गए। हालांकि रालोसपा ने त्रिकोणीय मुकाबला बनाने की कोशिश की। लेकिन वह भी अंत में जाकर फेल हो गई।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *