Nirbhik Nazar

रोज़ 2 घंटे समस्याओं का समाधान करें अधिकारी – मुख्य सचिव, उत्तराखंड

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्य सचिव डॉ एसएस संधु ने गुरुवार को अधिकारियों से सुशासन के मद्देनजर हर दिन दो घंटे जनसंपर्क और जनसमस्याओं का समाधान करने को कहा है. मुख्य सचिव डॉ संधु ने गढ़वाल एवं कुमायूं के आयुक्त, सभी जिलाधिकारियों एवं तहसील एवं विकास खण्ड अधिकारियों को जारी अपने आदेश में जनसमस्याओं के समाधान की व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए और सभी कार्यालयध्यक्षों को प्रतिदिन पूर्वाह्न 10 बजे से 12 बजे तक अपने कार्यालयों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा है.

उन्होंने इस अवधि में कोई अन्य बैठक नियत न किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि अपरिहार्य कारणों से व्यक्तिगत उपलब्धता सम्भव न होने की दशा में अन्य सक्षम प्राधिकारी की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. मुख्य सचिव ने कहा कि जनसंपर्क के दौरान भेंट करने वाले व्यक्तियों के प्रति शिष्टाचार के साथ प्राप्त समस्याओं एवं विषयों को गम्भीरता से लेते हुए समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारित किया जाए. संधु ने कोविड महामारी के आने से पहले तहसील स्तर पर हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को प्रचलित ‘तहसील दिवस’ की व्यवस्था को फिर शुरू करने को भी कहा है. उन्होंने मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारियों द्वारा हर माह भेजी जाने वाली रिपोर्ट के साथ ही निर्देशित बिन्दुओं पर कार्यवाही एवं परिणाम भेजे जाने के भी निर्देश जारी किए हैं.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *