Nirbhik Nazar

 कुछ लोगों का एजेंडा चुनाव होगा लेकिन हमारा एजेंडा सिर्फ विकास – CM धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कुछ लोगों का एजेंडा चुनाव है, लेकिन हमारा एजेंडा विकास है। वह प्रदेश पार्टी कार्यालय में मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। मीडियाकर्मियों ने आम आदमी पार्टी के लोगों के बीच मुफ्त 100 यूनिट बिजली का गारंटी कार्ड बांटे जाने के बारे में मुख्यमंत्री से पूछा। उन्होंने कहा कि वह किसी का नाम नहीं लेंगे, लेकिन कुछ लोगों का एजेंडा सिर्फ चुनाव है। कांग्रेस की सरकार बनने पर मुफ्त बिजली देने के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के एलान से जुड़े सवाल पर धामी ने कहा कि हमारी सरकार सस्ती और 24 घंटे बिजली दे रही है।

पंडा पुरोहितों से बात करेगी हाईपावर कमेटी

सत्ता में आने पर देवस्थानम बोर्ड भंग करने के कांग्रेस नेताओं के बयान से जुड़े प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड को लेकर मुझसे कई लोग मिले। सभी से बात करने के बाद हम हाईपावर कमेटी बना रहे हैं। यह कमेटी सभी पक्षों को सुनेगी और उनकी समस्याओं का समाधान करेगी।

कर्मचारियों को मांग रखने का अधिकार

चुनावी साल में कर्मचारियों की बढ़ती हड़ताल से जुड़े प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों को अपनी मांग रखने का अधिकार है। हम उनकी बातें सुन रहे हैं। जिन मांगों का हल निकल सकता है, उनके समाधान किए जा रहे हैं।

मौसम पर वश नहीं, भगवान की कृपा बनी रहे

मानसून में पहाड़ों में सड़कों की खराब स्थिति पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मौसम पर किसी का वश नहीं है। लेकिन सरकार ने आपदा प्रबंधन विभाग व अन्य सभी विभाग पूरी सक्रियता से काम करने के निर्देश दिए हैं। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उत्तराखंड पर उनकी कृपा बनी रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *