Nirbhik Nazar

दून विवि के समस्त पाठ्यक्रमों में कोविड काल में अनाथ हुए बच्चों के लिए आरक्षित होगी सीट – राज्यपाल

देहरादून: कोविड काल में अनाथ हुए बच्चों के लिए देहरादून के दून विश्वविद्यालय में समस्त पाठ्यक्रमों में सीट आरक्षित होगी। यह घोषणा राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान कही। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य शुक्रवार को दून विश्वविद्यालय में डॉ. अंबेडकर चेयर की स्थापना के शुभारंभ के लिए पहुंचीं थीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि दून विश्वविद्यालय में समस्त पाठ्यक्रमों में एक सीट कोविड-19 में अनाथ हुए बच्चों के लिए आरक्षित होगी। ऐसे छात्र-छात्राओं को सरकार की ओर से निशुल्क शिक्षा दी जाएगी।


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार 10 लाख लोगों के लिए स्वरोजगार के द्वार खोलेगी। इसके लिए जल्द कार्य योजना तैयार होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सरकारी नौकरियों में नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्वरोजगार को लेकर भी सरकार की ओर से कार्य योजना तैयार की जा रही है।  वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को केदारनाथ दौरे पर जाने वाले थे। लेकिन खराब मौसम की वजह से उनका दौरा रद्द कर दिया गया। उनका हेलीकॉप्टर देहरादून से रवाना हुआ था, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से उन्हें लौटना पड़ा।

पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने वाले थे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने वाले थे। मुख्यमंत्री शुक्रवार की सुबह करीब 7.45 बजे केदारनाथ पहुंचने वाले थे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *