Nirbhik Nazar

आज दिल्ली मे हो जाएगा फैसला जदयू का नया अध्यक्ष कौन? पढ़िये पूरी खबर

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है. इस बैठक में जदयू के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान हो सकता है. इसके लिए बिहार के दो नेताओं के नाम की चर्चा जोर-शोर से हो रही है. एक ललन सिंह और दूसरे उपेंद्र कुशवाहा. आज  शाम चार बजे दिल्ली के जंतर-मंतर स्थित पार्टी कार्यालय में होने वाली इस बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे

इससे पहले आज सुबह 11 बजे पार्टी के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह (RCP singh)के साथ राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हुई है जानकारी के अनुसार, अब दोपहर तीन बजे जेडीयू सांसद सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे, उसके बाद फिर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी, जिसमें पार्टी के सभी शीर्ष नेता शामिल होंगे.

आरसीपी सिंह के बाद अब अगला अध्यक्ष कौन….
बता दें कि वर्तमान में आरसीपी सिंह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, लेकिन उनके केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद माना जा रहा है कि आज जदयू में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान हो सकता है. एक व्यक्ति, एक पद की नीति पर चलने वाली जदयू ने 31 जुलाई को ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का फैसला लिया था.

इस बैठक में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी 75 सदस्य शामिल होंगे और इनमें सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी और राज्यों के अध्यक्ष भी शामिल होंगे. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खां ने इसकी पुष्टि की है.

अगर आज वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह अपना पद छोड़ते हैं और नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान करते हैं तो जदयू में दो नामों की चर्चा अगले अध्यक्ष पद के लिए हो रही है और वो दो प्रबल दावेदार हैं-एक हैं ललन सिंह और दूसरे हैं रालोसपा से जदयू में आए उपेंद्र कुशवाहा. हालांकि ललन सिंह का नाम पहले से लिया जा रहा है.

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *