Nirbhik Nazar

कैमूर में बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से किन्नर की हुई मौत, सड़क पार करने के दौरान हुई हादसा

मेरी पार्टी बीजेपी की ‘बी टीम’ नहीं है: कमल हासन

भभुआ/कैमूर। कैमूर से बड़ी खबर आ रही है। जहां सड़क हादसे में एक किन्नर की मौत हो गयी। सड़क पार करने के दौरान बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से यह हादसा हो गया। घटना मोहनिया एनएच दो के उसरी गांव के पास शुक्रवार की सुबह साढ़े 8 बजे की बतायी जाती है। जहां सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से एक किन्नर की मौत हो गयी। मृतक किन्नर का नाम पलक है। जो यूपी के हमीरपुर जिला के मौदहा थाना के रिवान गांव की रहने वाली थी। 

मिली जानकारी के मुताबिक, मोहनियां थाना के एनएच दो पर उसरी गांव के पास होटल पर खाना खाना के लिए सड़क पार कर रही थी। तभी रोहतास की तरफ से आ रहे बालू लदे ट्रक की चपेट में किन्नर आ गई और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। जिसके बाद मृतक किन्नर के साथी घटनास्थल पर पहुँचे। जिसके बाद उसकी पहचान की गयी। किन्नरों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया।

 जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को किन्नर साथियों को सौंप दिया। घटना के बाद मृतक किन्नर के साथियों का रो रो कर बुरा हाल हो गया था।मृतक किन्नर के साथी ने  बताया कि वह मोहनियां डिड़खिली टोल प्लाजा पर किन्नरों के साथ में लोगों से पैसा और भीख मांग कर गुजारा करती थी। कहीं-कहीं पर प्रोग्राम कर कमा कर जीवनयापन करती थी। 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *