Nirbhik Nazar

कैमूर : पोल्ट्री व्यवसायी की नई कार में असमाजिक तत्वों ने लगाई आग,जलकर हुई खाक

SP-BSP उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भी साथ लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

भगवानपुर/कैमूर। बुधवार की रात कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के खीरी गांव स्थित बुद्धनगर के कुटिया रोड में पोल्ट्री फार्म के पास खड़े किए गए नई कार में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। जिसमें नई कार धू-धू कर जलकर राख हो गई। अगलगी में जली नई कार कसेर गांव निवासी शिवशंकर सिंह का पुत्र सुजीत सिंह की बतायी जाती है। इस मामले में पीड़ित कार के मालिक द्वारा भगवानपुर थाने में आवेदन देकर गुहार लगाई गई है।

कैमूर में बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से किन्नर की हुई मौत, सड़क पार करने के दौरान हुई हादसा

पीड़ित कार मालिक सुजीत सिंह ने बताया कि बुद्ध नगर खीरी में उनका पोल्ट्री फार्म है।जहां कि वह बुधवार की रात अपने नई कार (निसान किक्स) को लगभग साढ़े 9 बजे खड़ी किए थे। उसके अगले 2 घंटे के भीतर हीं यानी कि करीब साढ़े 11 बजे कुछ अज्ञात तत्वों द्वारा कार में आग लगा कर वह फरार हो गए। इस घटना की जानकारी उन्हें तब हुई, जब उनके कार का टायर ब्लास्ट हुआ।

जिसकी आवाज सुनकर वह पोल्ट्री फॉर्म से जग कर बाहर निकले। जिसे देखकर मैं हैरान हो गया। इसके बाद शोर मचाया तो लोग तुरंत पहुँचे। जिसके बाद नई कार में लगी धधकती आग को पानी से बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन कार धू धूकर जल कर राख हो गया। पीड़ित मुर्गा व्यवसायी ने घटना की सूचना भगवानपुर थाने की पुलिस को दी।

जहां मौके पर पुलिस पहुँची तो सब कुछ खत्म हो चुका था। घटना के अगले दिन गुरुवार की दोपहर 12 बजे तक कार से धुआं निकल रहा था। वही इस संबंध में पूछे जाने पर भगवानपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति द्वारा आवेदन दिया गया है। जिसका जांच किया जा रहा है। 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *