Nirbhik Nazar

अब राशन कार्ड बनवाने के लिए जाति प्रमाण सहित ये दस्तावेज़ जरूरी, वरना नहीं बनेगा राशन कार्ड

देहरादून: यदि आप राशन कार्ड बनवाने की तैयारी कर रहे हो तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। राशन कार्ड बनवाने से पहले आपको जाति और जन्मप्रमाण पत्र बनवाना होगा तब ही आप राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। चौंकिए मत, अभी तक राशन कार्ड बनाने को लेकर इस तरह के प्रमाण पत्रों की अनिवार्यता नहीं थी, परंतु प्रशासन द्वारा जारी नए नियमों से अब राशन कार्ड बनाने को लेकर लोगों को कई विभागों के चक्कर काटने पड़ेंगे।

राशन कार्ड बनाने के लिए अब लोगों को पूर्ति विभाग के साथ-साथ तहसील के चक्कर भी काटने पड़ेंगे। यदि किसी व्यक्ति के पास जाति प्रमाण पत्र और जन्मप्रमाण नहीं होगा तब तक राशन कार्ड नहीं बन पायेगा, यहां तक कि यदि आपको अपका राशन कार्ड ट्रांसफर होकर आया है ऐसी स्थिति में भी कार्ड के सभी सदस्यों का जाति प्रमाण पत्र और जन्म प्रमाण पत्र के पश्चात ही राशन कार्ड अपडेट हो पाएगा।

पूर्ति विभाग के अधिकारियों के अनुसार ऑनलाइन या आवेदन संबंधित साइट केंद्र से ही राशन कार्ड संचालित होती है, अब सॉफ्टवेयर अपडेट करने के बाद राशन कार्ड बनाने के लिए जाति और जन्म प्रमाण पत्र भी मांगने लगा है। राशन कार्ड में इस जानकारी को अपडेट किया जाएगा। प्रशासन की ओर से सभी राशन कार्ड धारकों को आदेश जारी किया गया है। सरकार के इस फैसले से लाखों लोगों के लिए एक ओर बोझ बढ़ गया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *