नई दिल्ली: एनडीए सरकार में सहयोगी जनता दल यूनाइटेड के नेता और बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पेगासस जासूसी मामले की जांच की मांग की है. नीतीश इससे पहले भी इस मामले को लेकर चिंता जता चुके हैं.जांच की मांग से संबंधित सवाल पर बिहार के सीएम ने कहा, ‘बिल्कुल (जांच) होनी चाहिए. टेलीफोन टैपिंग की बात इतने समय से आ रही है, इस पर जरूर बात हो जानी चाहिए, चर्चा हो जानी चाहिए. हम तो पहले ही दिन पूछे. आजकल तो जानते नहीं कि ये सब चीज कई तरह से कौन कर लेगा, इस पर पूरे तौर पर से एक-एक बात को देखकर उचित कदम उठाना चाहिए मेरे हिसाब से, लेकिन क्या हुआ है क्या नहीं, यह पार्लियामेंट में कुछ लोग बोल रहे हैं और समाचार पत्र में आ रहे हैं, उसी को हम देखते हैं, जो भी कुछ है उस पर पूरी तरह से जांच होनी चाहिए. निश्चित रूप से इस पर मेरी समझ से जांच कर लेनी चाहिए ताकि जो भी सच्चाई हो, सामने आ जाए और कभी भी कोई किसी को डिस्टर्ब करने के लिए, परेशान करने के लिए इस तरह का काम न करे. ‘

@NitishKumar ने आज पेगसुस मामले की विधिवत जाँच की माँग कर डाली ..इससे पूर्व इस स्कैंडल के सामने आने पर उन्होंने कई बार सार्वजनिक रूप से चिंता प्रकट की थी @ndtvindia @Anurag_Dwary @Suparna_Singh @soniandtv pic.twitter.com/uBlkymgWPM
— manish (@manishndtv) August 2, 2021
इस मामले में संसद में गतिरोध और ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी की मांग पर नीतीश ने कहा कि यह संसद के अंदर की बात है लेकिन सरकार की ओर से जवाब दिया गया है. जब जवाब दिया गया तो उसके बाद क्या मामला है, उसकी हम लोगों को पूरे तौर पर जानकारी नहीं है.