Nirbhik Nazar

झारखंड से दिल्ली मात्र 24 घंटे मे पहुंचा जा सकेगा दिल्ली, पढ़िये पूरी खबर

देहरादून: राजधानी एक्सप्रेस से 12 घंटे में नई दिल्ली पहुंचने के लिए अभी कुछ साल और इंतजार करना होगा। रेलवे ने यात्रियों के इस ख्वाब को हकीकत में बदलने के लिए मार्च 2024 का लक्ष्य रखा रखा है। इन वर्षों में आधारभूत संरचनाओं में बदलाव होंगे। कई नये रेल ओवरब्रिज और सब-वे बनेंगे। तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन के लिए रेलवे ट्रैक के दोनों ओर चाहरदीवारी भी तैयार होगी ताकि ट्रैक पर मवेशी या दूसरे जानवर प्रवेश न कर सकें।

160 की गति से ट्रेनों को चलाने को लेकर पूर्व मध्य रेल के नये महाप्रबंधक अनुपम शर्मा ने भी तेजी दिखाई है। उन्होंने धनबाद से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन तक ट्रेनों को 160 की रफ्तार से चलाने के लिए मार्च 2024 तक सारी तैयारी पूरी कर लेने के निर्देेश दिए हैं। धनबाद समेत जोन के अधीन सभी मंडलों के डीआरएम के साथ विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर जीएम ने सेमी हाई ट्रेन प्रोजेक्ट पर फोकस करने को कहा है।

धनबाद से नई दिल्ली पहुंचने के समय में भी आ जाएगी कमी

12 घंटे में हावड़ा से नई दिल्ली पहुंचाने के प्रोजेक्ट का बड़ा फायदा धनबाद और आसपास के यात्रियों को मिलेगा। हावड़ा से नई दिल्ली की दूरी 1449 किमी है। इस फासले को तय करने में अभी 17 घंटे 15 मिनट लगते हैं। हावड़ा से शाम 4:50 पर खुलने वाली राजधानी एक्सप्रेस दूसरे दिन सुबह 10:05 पर नई दिल्ली पहुंचती है। ट्रेनों की रफ्तार बढ़ने से इस दूरी को 12 घंटे में पूरा करने का लक्ष्य है। धनबाद की बात करें तो धनबाद से नई दिल्ली की दूरी 1188 किमी है। राजधानी एक्सप्रेस से धनबाद से नई दिल्ली पहुंचने में 14 घंटे 5 मिनट लगते हैं। रात 8:00 बजे खुलकर दूसरे दिन सुबह 10:05 पर राजधानी एक्सप्रेस धनबाद के यात्रियों को नई दिल्ली पहुंचाती है। 160 की रफ्तार से ट्रेन चलने से 14 घंटे का सफर लगभग 10 घंटे में ही पूरा हो सकेगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *