Nirbhik Nazar

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी सूचना विभाग को ये हिदायत…

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग को साफ हिदायत दी कि सरकार जो भी कल्याणकारी कार्य कर रही है, उसको अवाम तक पहुंचाया जाए।  प्रिंट-इलेक्ट्रोनिक और सोशल मीडिया के साथ सामंजस्य कायम किया जाए। उन्होंने साफ कहा कि सरकार की नीति-योजनाओं—फैसलों को प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाना विभाग का दायित्व है। मुख्यमंत्री ने सूचना विभाग के कार्य कलापों, योजनाओं, प्रचार-प्रसार की भावी कार्यक्रमों की समीक्षा करने के दौरान विभाग के जिलों के कार्यालयों को और अधिक सक्षम एवं सुविधा सम्पन्न बनाने और ग्राम पंचायत स्तर तक सूचना तंत्र की पहुंच आसान बनाने के भी निर्देश दिए।

पुष्कर ने मीडिया में उठाई जाने वाली समस्याओं की त्वरित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। ये भी कहा कि मीडिया में कोई समस्या उठाई जाती है तो वस्तु स्थिति स्पष्ट करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जानी चाहिए। महानिदेशक (सूचना) रणवीर सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री को विभाग के कार्यों, भावी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि विभाग सरकार एवं आम जनता के मध्य बेहतर समन्वय कायम करेगा। साथ ही योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रभावी कार्यवाही पर अमल किया जाएगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *