Nirbhik Nazar

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा, 8 अगस्त को चीन सीमा पर आइटीबीपी के जवानों से करेंगे मुलाकात

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आठ अगस्त को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। इस दिन उनका चीन सीमा से सटी नेलांग घाटी में आइटीबीपी के जवानों के साथ मुलाकात का कार्यक्रम है। इससे पहले वह मसूरी में भी आइटीबीपी के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उधर, राज्य के प्रोटोकाल मंत्री डा धन सिंह रावत ने बताया कि गृह मंत्री के दौरे का प्रस्तावित कार्यक्रम मिला है। फाइनल कार्यक्रम एक-दो दिन में मिलने की संभावना है।

सूत्रों के मुताबिक शासन को मिले कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री शाह आठ अगस्त को सुबह दिल्ली से मसूरी पहुंचेंगे। वहां आइटीबीपी (भारत तिब्बत सीमा पुलिस) के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद गृह मंत्री नेलांग घाटी के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां कुछ समय आइटीबीपी के जवानों के साथ बिताएंगे। फिर वह मसूरी आएंगे और बाद में दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

उधर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर 21 अगस्त को देहरादून पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह पार्टी संगठन की विभिन्न बैठकों में शिरकत करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रस्तावित कार्यक्रम की पुष्टि की।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *