Nirbhik Nazar

केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण के कार्यों का CM धामी ने ड्रोन के जरिए किया निरीक्षण, दिए ये निर्देश

देहारादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ड्रोन के माध्यम से केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। सीएम ने कहा कि केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण प्रोजेक्ट पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजक्ट है। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि केदारनाथ धाम में पुनर्निमाण कार्यों में और तेजी लाने के लिए मानव संसाधन के साथ पर्याप्त उपकरणों की व्यवस्था भी हो।

सीएम ने कहा कि केदारनाथ श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में मास्टर प्लान के अनुरूप केदारनाथ को भव्य बनाया जा रहा है। सीएम ने पहले चरण में अवशेष आदिगुरू शंकराचार्य की समाधि स्थल और मंदाकिनी नदी पर बन रहे ब्रिज के निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आने वाले दो-तीन माह में केदारनाथ में कार्य करने के लिए अच्छा समय है। इस दौरान तेजी से कार्य किए जायेंगे।

द्वितीय चरण के कामों में तेजी लाने के मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश

सीएम धामी ने कहा कि केदारनाथ में चल रहे द्वितीय चरण के जो कार्य स्वीकृत हो चुके हैं, उनमें भी तेजी लाई जाए। सरस्वती नदी पर घाट और आस्था पथ के निर्माण के कार्य जल्द पूर्ण किए जाएं।

पहले चरण के कार्य लगभग पूर्ण

प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जानकारी दी गई कि केदारनाथ के पुनर्निर्माण कार्यों के तहत प्रथम चरण के कार्य लगभग पूर्ण हो चुके हैं। शंकराचार्य सामधि एवं ब्रिज का कार्य भी जल्द पूर्ण हो जायेगा। द्वितीय चरण के कार्यों में 116 करोड़ रुपये के कार्यों की स्वीकृत हो चुकी है। 08 कार्यों पर कार्य शुरू हो गया है। द्वितीय चरण में संगम घाट का नव निर्माण, आस्था पथ में रेन शेटलर, वाटर एटीएम, कमांड एंड कंट्रोल रूम, हॉस्पिटल बिल्डिंग और अन्य कार्य किये जा रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु, अपर सचिव पर्यटन श्री युगल किशोर पंत एवं वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मनुज गोयल उपस्थित थे।

 

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *