Nirbhik Nazar

जल्द ही पुणे की तरह खूबसूरत नज़र आएंगी देहरादून की सड़कें

देहरादून:  स्मार्ट सिटी लिमिटेड के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत दून में पहले चरण में आठ रोड़ों को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है। ये सभी रोड जल्द ही पूणे शहर की तर्ज पर संवरी नजर आएंगी। बुधवार को एक निजी होटल में चाइल्ड फ्रेन्डली (सिटीस) परियोजना के तहत आयोजित ‘स्ट्रीट डिजाइन इप्लिमेंटेशन कार्यशाला में पूणे नगर निगम के अधिशासी अभियंता ने विस्तार से बताया कि किस प्रकार से वहां छात्रों, दिव्यांगों की सुविधा के अनुसार रोड किनारे फुटपाथों का सौंदर्यकरण करवाया गया है।

कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, इंजीनियरों,कॉन्ट्रेक्टरों को विशेषज्ञों ने योजना के तहत होने वाले कार्यों और उनके उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान भारत सरकार के अधिकारी, डोमेस्टिक एक्सर्पट एनआईयूए के अधिकारी भी मौजूद रहे। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने कहा कि पूणे हमारे ही देश का एक मुख्य शहर है,ऐसे में वहां के मॉडल को देहरादून में लागू करने में कोई दिक्कत पेश नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि चाइल्ड फ्रेंडली सिटी प्रोजेक्ट छात्रों के साथ ही शहरवासियों के लिए भी सुविधाएं प्रदान करेगा। अधिकारी ने कहा कि योजना का उद्देश्य बच्चों के स्कूल आने जाने के रास्ते सुविधाजनक और सुरक्षित बनाना है। इस परियोजना को भारत सरकार के आवास और शहरी कार्य मंत्रालय तथा फ्रांसीसी विकास एजेंसी, यूरोपीयन यूनियन और राष्ट्रीय नगर कार्य संस्थान द्वारा समर्थन प्राप्त है। इस योजना पर काम करने को लेकर आयोजित सर्वे में 34 स्कूलों के करीब 22 हजार छात्र,अभिभावक,शिक्षक, व्यापारी, पैदल आने जाने वाले यात्री अपनी राय दे चुके हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *