Nirbhik Nazar

सरैयां से भगवानपुर पुलिस ने 4 जुआरियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल, ताश व ₹29700 बरामद

Pulwama Attack: सिद्धू ने कंधार का जिक्र कर BJP पर किया तंज, बोले-आतंक को बर्दाश्त नहीं करेंगे

भगवानपुर कैमूर। कैमूर जिले के भगवानपुर पुलिस दीपावली को लेकर विधि व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर काफी चौकन्ना दिख रही है। वही दीपावली को लेकर लोगों द्वारा ताश जुआ खेलने की सूचना भगवानपुर थाना की पुलिस को शुक्रवार को मिली तो छापेमारी करते हुए पुलिस ने 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस का यह छापेमारी भगवानपुर थाना क्षेत्र के सरैया गांव में हुई। जहां से पुलिस ने जुआ खेलते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से एक ताश का पत्ता बंडल और ₹29700 भी बरामद किया गया।

भगवानपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार रोशन ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों जुआरी सरैया गांव के नंदन सिंह पिता रामजी चौधरी, मुन्ना बिंद पिता चिरकुट बिंद,नीरज साह पिता बजरंगी साह एवं राजेश बिंद पिता बुधु बिंद शामिल है। जो दीपावली को लेकर सरैयां गांव में जुआ खेल रहे थे। पुलिस को गुप्त सूचना के मिलने के बाद छापेमारी शुक्रवार की शाम 4:30 बजे की गई। जिसमें इन सभी चारों जुआरियों को पकड़ा गया।

जिनके पास से ताश एवं ₹29700 बरामद किया गया।जिसके बाद इन सभी जुआरियों को भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराने के बाद जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अगर दीपावली पर कहीं भी जुआ खेलने,विधि व्यवस्था बिगड़ने की सूचना मिली तो पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया जाएगा और किसी भी हाल में जुआरियों को नहीं बख्शा जाएगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *