Nirbhik Nazar

ओलंपिक में पुरुष हॉकी टीम की जीत पर झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने दी बधाई

रांची: झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने जापान के टोक्यो में चल रहे ओलिंपिक में पदक जीतने के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने टोक्यो ओलिंपिक में देश के नाम कांस्य पदक अर्जित करने हेतु अनेकानेक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भारतीय हॉकी टीम ने एक लंबे अंतराल के बाद ओलिंपिक में देश के लिए पदक हासिल कर सर्वत्र उत्साह का माहौल बनाया है। सभी लोग उनके इस उपलब्धि से हर्षित हैं। इस टीम ने देश को गौरवान्वित करने का कार्य किया है।

गौरतलब है कि टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया है। वहीं, इस जीत के बाद पूरे देश में खुशी का माहौल है। झारखंड के खेलप्रेमियों में खुशी की लहर है। हालांकि झारखंड के खेलप्रेमी भारतीय महिला हॉकी टीम के सेमिफाइनल में अर्जेंटीना से हार के बाद थोड़े मायूस जरूर हैं। लेकिन आज की इस जीत ने उनके चेहरे पर मुस्कान लौटा दी। सूबे के खेलप्रेमियों को दोनों बेटियों सलीमा टेट्टे व निक्की प्रधान से काफी उम्मीदें थीं। खैर, उन्होंने यह भी कहा कि टीम भले मेडल नहीं जीत पाई। लेकिन उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया।

इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि ये दिन हर भारतीय के लिए यादगार रहेगा। पीएम मोदी ने कहा, “ऐतिहासिक! एक ऐसा दिन जो हर भारतीय की याद में अंकित होगा। कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है।” भारत की पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल के बाद ओलंपिक पदक जीतने का गौरव हासिल किया है। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के लिए हुए रोमांचक मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हरा दिया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *