Nirbhik Nazar

तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार करने के दौरान मां-बेटे को रौंदा, मां की मौत, बेटा घायल, दो घण्टे जाम हुई सड़क

SP-BSP उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भी साथ लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

मोहनियां/कैमूर। मंगलवार को कैमूर में सड़क पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने मां व बेटे रौंद दिया। जिसमें मां की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।वही बेटा  से घायल हो गया। जिसके लोगों द्वारा इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। घटना मोहनियां थाना इंडेन गैस एजेंसी के पास की है। घटना के बाद लोगो की भीड़ जुट गई और आक्रोशित लोगों ने मुआवजा को लेकर दो घण्टे तक सड़क को जाम कर दिया। 

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला मोहनिया थाना क्षेत्र के डडवा गांव की स्व दिनेश प्रसाद की 50 वर्षीय पत्नी उर्मिला कुंवर व घायल  पुत्र निखिल कुमार बताया जाता है। मां व बेटे मोहनियां के डड़वा स्थित घर से किसी के काम के लिए मोहनियां आये थे और इंडेन गैस एजेंसी के पास सर्विस सड़क को पार कर रहे थे। इसी बीच सासाराम की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने मां व बेटे को रौंद दिया। जिसमें मां की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वही घायल बेटा को लोगो ने निजी क्लिनिक में ले जाकर इलाज कराया।

जब इस घटना की सूचना परिजनों को मिली तक घटनास्थल पर पहुँचे। जिसके बाद लोगों ने घटनास्थल पर मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। तब जाकर सूचना पर पुलिस पहुचीं।लेकिन परिजन व लोगों नहीं मान रहे थे। जिसके बाद मोहनियां डीएसपी रघुनाथ सिंह पहुँचे। जिसके बाद डीएसपी ने परिजनों को मुआवजे को लेकर आश्वासन दिया। लोगों को समझा बुझाकर शांत कराते हुए सड़क जाम को हटवाया।

फिर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा।पुलिस ने बताया कि घटना के बाद लोगों ने मुआवजा को सड़क जाम किया था। जिसके बाद लोगों को आश्वासन देकर शांत कराया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *