Nirbhik Nazar

बिहार-झारखंड की 90 महिला उद्यमियों की मदद करेगा अमेरिकी दूतावास, ऐसे करें आवेदन

पटना: बिहार व झारखंड की महिला उद्यमियों (Women Entrepreneurs) के लिए अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास (US Consulate General) आगे आया है. अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास कोलकाता, स्टार्टअप इंडिया, आरोह फाउंडेशन एवं अमेरिकन सेंटर नई दिल्ली स्थित नेक्सस स्टार्ट-अप हब के सहयोग से महिला वैश्विक विकास समृद्धि (डब्ल्यू-जीडीपी) पहल के अन्तर्गत ‘बिहार और झारखंड में महिला उद्यमियों के लिए (एडब्ल्यूई) के सन्दर्भ में आवेदन की घोषणा कर रहा है.

एडब्ल्यूई (AWE) द्वारा समर्थन करने के उद्देश्य से बिहार और झारखंड की 90 संभावित महिला उद्यमियों और शुरुआती चरण के व्यापार करने वाली इन महिलाओं के एक एक चयनित समूह को अमेरिकी शैली में अमेरिकी विदेश विभाग के पूर्व छात्रों, स्थानीय महिला व्यापारियों और अन्य भागीदारों द्वारा निर्देशित सुविधाओं के साथ ऑनलाइन शिक्षा प्रदान की जाएगी. चयनित प्रतिभागी एक एडब्ल्यूई नेटवर्क में शामिल होंगे जो उन्हें सहयोगी सदस्यता, व्यापारिक भागीदारी एवं अपने क्षेत्र तथा संयुक्त राज्य अमेरिका में विभिन्न व्यवसाय करने के अतिरिक्त अवसर प्रदान करने में सहयोग प्रदान करेगा.

महिला उद्यमी इस लिंक पर करें आवेदन

इस कार्यक्रम के अन्तर्गत एक प्रतियोगिता का संचालन भी किया जा रहा है. 1000 डॉलर की धनराशि का एडब्लूएस क्रेडिट जीतने के लिए महिला उद्यमी इस लिंक https://lnkd.in/eakH-4Y पर आवेदन कर सकती हैं. द्वितीय चरण के तहत महिला उद्यमियों को एरिजोना विश्वविद्यालय द्वारा संचालित एक ऑनलाइन ड्रीमबिल्डर कार्यक्रम का पालन करना होगा.

5,000 डॉलर की धनराशि क्रेडिट के तौर मिलेगा

तृतीय चरण के अन्तर्गत उच्च क्षमतावान महिला उद्यमियों को बूटकैम्प एवं पिचिंग सत्र में भाग लेने के लिए कोलकाता आना होगा. कम से कम 6 महिला उद्यमियों को 5,000 डॉलर की धनराशि मूल्य का (ए-डब्लू-एस) क्रेडिट राज्य के किसी भी एक इन्क्यूबेटर द्वारा सहयोग में प्रदान किया जाएगा.

अन्य अपडेट के लिए इस लिंक पर आवेदन करें

इस कार्यक्रम को आयोजित करने वाले प्रबंधकों द्वारा अगस्त के पहले सप्ताह में प्रमुख संस्थानों के साथ मिलकर बिहार के पटना, बेगूसराय एवं नालन्दा तथा झारखण्ड के रांची, जमशेदपुर एवं धनबाद में रोड शो का संचालन किया गया. स्टार्ट अप बिहार एवं स्टार्ट अप झारखण्ड जैसे राज्य स्तरीय संगठन भी महिला उद्यमियों के लिए और संबंधित राज्यों में नए उद्यम स्थापित करने में उनकी मदद करने के लिए ए.डब्लू.ई की पहल का समर्थन कर रहे हैं. अन्य अपडेट प्राप्त करने के लिए ए.डब्लू.ई की वेबसाईट www.aweindia.org पर लॉगिन करें.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *