Nirbhik Nazar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरिद्वार की हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया की तारीफ की

हरिद्वार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलिंपिक में भारतीय महिला हाकी टीम की खिलाडी हरिद्वार निवासी वंदना कटारिया के प्रदर्शन की तारीफ की। इससे वंदना के घर परिवार और हरिद्वार जिले के साथ ही समूचे उत्‍तराखंड में खुशी की लहर है। इंटरनेट मीडिया पर वंदना को बधाइयां देने वालों की संख्‍या लगातार बढ रही है। वंदना की मां सोरण देवी, भाई पंकज, शेखर, लाखन ने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है। देश की बेटी ने उनके साथ-साथ देश का मान बढ़ाया है। मां सोरण देवी ने कहा कि आज अगर वंदना के पिता जीवित होते तो उनकी खुशी का ठिकाना न होता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी खिलाडियों से बातचीत की पहल और सभी की हौसला अफजाई हुई है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *