Nirbhik Nazar

शहीदों के सपनों के अनुरूप करूंगा उत्तराखंड का निर्माण – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा स्थित कार्यालय में हवन पूजन किया। धामी मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार विधानसभा स्थित दफ्तर पहुंचे हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है। उन्‍होंने कहा कि मुख्य सेवक के तौर पर पहली बार विधानसभा कार्यालय आया हूं। शहीदों को नमन करता हूं, जनता को नमन करता हूं। आशा, आकांशा, और सपनों को पूरा करूंगा। शहीदों के सपनों के अनुरूप उत्तराखंड का निर्माण करूंगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में पूजा अर्चना कर शासकीय कार्य शुरू किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी पहली बार विधानसभा पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय, गणेश जोशी, यतीश्वरानंद, विधायक राजेश शुक्ला, चंदनराम दास, प्रणव चैंपियन, उमेश शर्मा काऊ, खजान दास, शक्ति लाल शाह, भाजपा नेता अनिल गोयल, तरुण मित्तल, अजेंद्र अजेय एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *