Nirbhik Nazar

915 रुपये में अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा का मौका, जानिए पूरी बात

नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) आपको मात्र 915 रुपये में हवाई यात्रा करने का मौका दे रही है। कंपनी ने अपनी 15वीं वर्षगांठ पर हवाई यात्रियों के लिए 3 दिन का एक विशेष ऑफर (3-Day Special Sale offering) निकाला है। इस ऑफर के तहत टिकटों की बिक्री 4 अगस्त यानी आज से शुरू 6 अगस्त तक चलेगी। यात्री 1 सितंबर, 2021 से 26 मार्च 2022 के बीच घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

अगर आपके पास एचएसबीसी (HSBC) का क्रेडिट कार्ड है तो आप 5 फीसदी का अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा। कैशबैक 3000 रुपये के मिनिमम ट्रांजैक्शन पर मिलेगा और इसकी अधिकतम राशि 750 रुपये है। साथ ही कंपनी Fast Forward, 6E Flex और 6E Bagport सहित 6E एड-ऑन्स सुविधाओं को मात्र 315 रुपये में ऑफर कर रही है जबकि कार रेंटल सर्विस का मजा भी मात्र 315 रुपये में उठाया जा सकता है।

कैशबैक
कस्टमर फ्लाइट बुक करने के लिए Ka-ching का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो वे 10 फीसदी अतिरिक्त कैशबैक के साथ 6E सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। साथ ही प्री बुकिंग एड-ऑन्स के लिए Ka-ching का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 20 फीसदी कैशबैक मिलेगा। कंपनी के Chief Strategy and Revenue Officer संजय कुमार ने कहा कि इंडिगो के 15 साल पूरे होने के मौके पर यह ऑफर निकाला गया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *