Nirbhik Nazar

सीएम पुष्कर का ऐलान हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को मिलेंगे 25 लाख, खेल नीति भी जल्द होगी लागू होगी उत्तराखंड मे

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि, हमें गर्व है कि टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन में उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया का शानदार योगदान रहा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही हमारे राज्य में नई और आकर्षक खेल नीति लागू की जाएगी। इस नीति में विशेष रूप से हमारे युवाओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा का विकास करने के लिए उचित आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान किया जाएगा।

ग्राफिक एरा 11 लाख रुपये देगा 

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया को 11 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल वंदना कटारिया के प्रदर्शन की जमकर तारीफ हो रही है। ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप की वरिष्ठ पदाधिकारी राखी घनशाला ने हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया के घर पहुंचकर उनकी मां सोरण देवी और भाई चंद्रशेखर कटारिया का गौरवशाली उपलब्धि पर अभिनंदन किया। वंदना की मां को ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की ओर से 11 लाख रुपये की सम्मान राशि की घोषणा का पत्र भी सौंपा।

उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड और पूरे देश के लिए गर्व का पल है। वंदना उस टीम का अहम हिस्सा है, जिसने इतिहास रचा। हम भले न जीते, लेकिन महिला हॉकी टीम ने लाखों महिलाओं और लड़कियों को आगे बढ़ने की राह दिखाई। राखी ने वंदना की बहन और बाकी परिजनों से भी काफी देर बातचीत की। इस दौरान ग्राफिक एरा के निदेशक (इंफ्रा.) डॉ. सुभाष गुप्ता, हेड मैनेजर (मार्केटिंग) साहिब सबलोक भी थे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *