Nirbhik Nazar

CM धामी ने हाकी स्टार वंदना कटारिया से की बात, कहा- सभी खिलाड़ी बनाए रखे मनोबल

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने हाकी स्टार वंदना कटारिया (Hockey Star Vandana Katariya) से बात की। साथ ही शानदार प्रदर्शन के लिए वंदना और भारतीय महिला हाकी टीम को बधाई दी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को मनोबल बनाए रखने को कहा। इससे पहले सीएम धामी ने वंदना कटारिया को 25 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की। टोक्यो ओलिंपिक में हिस्सा लेने वाली भारतीय हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया पर पूरे देश के साथ ही उत्तराखंड को भी गर्व है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी वंदना की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वंदना कटारिया के शानदार प्रदर्शन से देश का मान-सम्मान बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने वंदना को टोक्यो से वापस आते ही मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात को आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा की खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य में नई खेल नीति बनाई जा रही है, जिसमें विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा दी जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हाकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वंदना कटारिया को तीलू रोतेली पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने वंदना कटारिया के भाई सौरभ कटारिया से भी फोन से बात कर वंदना के शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी। वंदना ने उनके उत्साह वर्धन पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सचिव हरि चंद्र सेमवाल भी उपस्थित थे।

पूर्व सीएम ने भी फैसले को सराहा

पूर्व सीएम हरीश रावत ने वंदना कटारिया को तीलू रौतेली पुरस्कार देने के सरकार के फैसले को सराहा है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया में पोस्ट किया, वंदना को इस पुरस्कार से सम्मानित करना अच्छा निर्णय है। स्नेह राणा, मानसी जोशी, एकता बिष्ट ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमारे गौरव को बढ़ाया है। स्नेह ने तो हाल ही में भारत को इंग्लैंड के ऊपर विजय हासिल करने में अहम भूमिका निभाई है। अगर इनके नाम भी तीलू रौतेली पुरस्कार(Teelu Rauteli Award) में शामिल होते तो हमारी बेटियों को खेल के क्षेत्र में और जोश के साथ भाग लेने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *