Nirbhik Nazar

उत्तराखंड मे मृत पुलिस कर्मी का कर दिया ट्रांसफर, पढ़िये पूरी खबर

नैनीताल: एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने जिले में तैनात आठ उप निरीक्षक समेत 52 पुलिस कर्मियों का इधर से उधर तबादला कर दिया है। इस लिस्ट में पांच माह पहले सितारगंज के सिडकुल चौकी में मृत कांस्टेबल रोहित का भी पुलिस लाइन से सितारगंज कोतवाली तबादला कर दिया गया। इसका पता चलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। गुरुवार और शुक्रवार को एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने एसआई और हेड कांस्टेबल तथा कांस्टेबल के तबादले किए। इसमें काशीपुर में तैनात एसआई अशोक फर्त्याल को प्रभारी चौकी मंडी तथा मंडी चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमार को थाना काशीपुर में ट्रांसफर किया गया है। इसके अलावा थाना आइटीआई में तैनात उप निरीक्षक कपिल काम्बोज को प्रभारी चौकी गढ़ीनेगी, गढ़ीनेगी चौकी प्रभारी महेश चंद्र को थाना आइटीआई में तबादला किया गया है।

थाना पंतनगर में तैनात महिला उप निरीक्षक सुरभि बौड़ाई को थाना आइटीआई, आइटीआई में तैनात महिला उप निरीक्षक नीलम को पंतनगर और केलाखेड़ा में तैनात उप निरीक्षक सुशील कुमार को काशीपुर तथा पुलिस लाइन से एसआई प्रदीप पंत को काशीपुर तबादला किया है। जबकि तीन हेड कांस्टेबल समेत 52 पुलिस कर्मियों का भी एसएसपी ने इधर से उधर तबादला किया है। कांस्टेबल की लिस्ट में छठें नंबर में कांस्टेबल रोहित का पुलिस लाइन से सितारगंज कोतवाली में ट्रांसफर दिखाया गया है। जबकि कांस्टेबल रोहित मार्च माह में सितारगंज के सिडकुल चौकी में अचेत अवस्था में मिले थे। जब अस्पताल ले जाया गया तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इधर, पुलिस कर्मियों के ट्रांसफर लिस्ट में मृतक कांस्टेबल रोहित का तबादला किए जाने के बाद पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *