Nirbhik Nazar

रक्षक ही निकला भक्षक, इसलिए नशा मुक्ति केंद्र से भागी थी युवतियाँ, पढ़िये पूरी खबर

देहरादून: दो दिन पहले नशा मुक्ति केंद्र से भागी युवतियों ने केंद्र के संचालक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। जिसके बाद संचालक विद्यादत्त रतूड़ी फरार हो गया है और वॉर्डन विभा सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक एक युवती की ओर से केंद्र की वॉर्डन और संचालक पर क्लेमेनटाउन थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि विगत पांच अगस्त की शाम को चारों युवतियां गेट का ताला लगाकर कर भाग गईं थीं। पुलिस ने उक्त युवतियों को कोतवली क्षेत्र से बरामद किया था। उनमें से एक युवती के अनुसार नशा मुक्ति केंद्र का संचालक सभी से दुष्कर्म करता था। देहरादून में पिछले सप्ताह भी एक नशा मुक्ति केंद्र से आठ युवक भाग गए थे। पुलिस ने युवतियों की तलाश शुरू कर दी थी। क्लेमेंटटाउन एसओ धर्मेंद्र रौतेला ने बताया था कि प्रकृति विहार, टर्नर रोड पर वॉक एंड विन साबर लिविंग होम एंड काउंसिलिंग सेंटर (नशा मुक्ति केंद्र) है। यहां पांच युवतियां भर्ती थीं। इनमें से चार गुरुवार शाम वार्डन को चकमा देकर भाग निकलीं।

इससे पहले क्षेत्र के एक अन्य नशा मुक्ति केंद्र से आठ युवक फरार हो गए थे गुरुवार शाम सात बजे पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर उनकी तलाश शुरू की। युवतियों के परिजनों से भी संपर्क किया गया था, हालांकि रात नौ बजे तक व अपने घर नहीं पहुंची थीं। इन सभी को फरवरी में भर्ती कराया गया था। पुलिस के मुताबिक वॉर्डन गुरुवार देर शाम एक लड़की से बात कर उसकी काउंसिलिंग कर रही थीं। इसी दौरान अन्य चारों युवतियां चुपके से बाहर निकल गईं। उन्होंने पहले केंद्र के गेट का ताला लगाया। ताकि, वॉर्डन बाहर न आने पाए। इसके बाद चारों गेट कूदकर चंपत हो गईं। बता दें कि इससे पहले क्षेत्र के एक अन्य नशा मुक्ति केंद्र से आठ युवक फरार हो गए थे। इनमें से सात अगले दिन अपने घर पहुंच गए थे, जबकि एक तीन दिन बाद अपने घर पहुंचा था।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *