Nirbhik Nazar

अरविंद केजरीवाल का उत्तराखंड दूसरा दौरा कल, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार को लेकर कर सकते हैं कोई बड़ा एलान

देहरादून: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगभग एक माह के बाद फिर सियासी माहौल गरमाने उत्तराखंड आ रहे हैं। वह नौ अगस्त को देहरादून पहुंच कर नया एलान कर सकते हैं। साथ ही रोड शो कर संवाद के जरिये पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।

एक दिवसीय दौरे के दौरान किया था ऊर्जा क्षेत्र में चार बातों का एलान

बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने बीते माह 11 जुलाई को अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान ऊर्जा क्षेत्र में चार बातों का एलान किया था। जिसमें राज्य के हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, किसानों को फ्री बिजली, पुराने बिल माफ और 24 घंटे बिजली की गारंटी दी थी। उनके इस एलान के बाद मुफ्त बिजली को लेकर उत्तराखंड का सियासी माहौल गरमा गया था।

भाजपा व कांग्रेस ने प्रदेश के लोगों को फ्री बिजली देने की बात कही। केजरीवाल ने एक माह के बाद दोबारा उत्तराखंड आने का वादा किया था। नौ अगस्त को केजरीवाल का देहरादून आने का कार्यक्रम तय हो गया है। इसके लिए पार्टी ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। रोड शो के बाद केजरीवाल सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी आडिटोरियम में पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। पिछले दौरे में वे पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने का समय नहीं दे पाए थे।

शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार को लेकर कर सकते हैं कोई बड़ा एलान

पार्टी सूत्रों का कहना है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक माह के बाद फिर से उत्तराखंड आने का कार्यक्रम तय हुआ है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार को लेकर कोई बड़ा एलान कर सकते हैं। कार्यकर्ताओं से संवाद में मुफ्त बिजली गारंटी कार्ड अभियान को लेकर फीडबैक लेंगे। साथ ही आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *