Nirbhik Nazar

उत्तराखंड में अगले तीन दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट, भारी बारिश की संभावना

देहरादून: राज्य में अगले तीन दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को देहरादून, नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं तीव्र बौछार व भारी बारिश होने की संभावना है।

सोमवार को देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, चम्पावत, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं तीव्र बौछार, भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। मंगलवार को देहरादून, टिहरी, नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी बारिश की संभावना का येलो अलर्ट है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, 11 अगस्त को फिलहाल मौसम को लेकर पूरे राज्य में कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि मानसून की स्थिति पर बराबर नजर रखी जा रही है। वहीं दून में शरिवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से तीन अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा। जो सामान्य से दो अधिक रहा। मौसम विभाग ने दून में 13 अगस्त तक बारिश का अनुमान लगाया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *