Nirbhik Nazar

अपने हक के लिए सड़कों पर उतरेंगे राज्य आंदोलनकारी करेंगे  मुख्यमंत्री आवास कूच

देहरादून: उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी आज 8 अगस्त (रविवार) को मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे। कल शनिवार को आयोजित बैठक में वक्ताओं ने सभी आंदोलनकारियों से मुख्यमंत्री आवास कूच के लिए पहुंचने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने कहा कि राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संगठन के बैनर तले दिलाराम चौक के सामने एकत्र होकर मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि अब आंदोलनकारी अपने हक के लिए सड़कों पर ही उतरेंगे।

उत्तराखंड में सख्त भू-कानून की मांग को लेकर राज्य आंदोलनकारी मुख्यमंत्री आवास घेराव करेंगे। वहीं आंदोलनकारियों ने मसूरी की पेयजल योजना का पानी देहरादून किसी भी सूरत में नहीं जाने के लिए संघर्ष चेतावनी दी है। इससे पहले राज्य आंदोलनकारियों ने मंगलवार को बैठक कर यमुना मसूरी पेयजल योजना का पानी देहरादून नहीं ले जाने देने का प्रस्ताव पारित किया। बैठक के बाद राज्य आंदोलनकारियों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में मसूरी में शहीद स्थल पर छत का निर्माण, वन विभाग एवं सर्वे ऑफ इंडिया के माध्यम से मसूरी वन क्षेत्र का सर्वे तत्काल पूरा कराने, सेंट मैरी अस्पताल को तत्काल खोलने आदि की मांग की गई है।

राज्य निर्माण आंदोलनकारी संगठन के संयोजक प्रदीप भंडारी ने कहा कि राज्य में सख्त भू-कानून सहित तमाम मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जा रहा है। बैठक में प्रदीप भंडारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, जय प्रकाश उत्तराखंडी, पूरण जुयाल, कमल भंडारी, केदार सिंह चौहान, श्याम सिंह चौहान, गिरीश प्रसाद सकलानी, जगदीश सिंह, ऐजाज अंसारी, बिल्लू वाल्मीकि, श्रीपति कंडारी, संजय गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *