Nirbhik Nazar

कल नहीं आएंगे उत्तराखंड मे आरविंद केजरीवाल, ये है कारण  – AAP प्रवक्ता रवीद्र आनंद

देहरादून: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगभग एक माह के बाद फिर सियासी माहौल गरमाने उत्तराखंड आने वाले थे। वह नौ अगस्त को देहरादून पहुंचने वाले थे लेकिन उनका उत्तराखंड दौरा स्थगित हो गया है। AAP प्रवक्ता रवीद्र आनंद ने फोन पर बात करते हुए बताया की कल यानि सोमवार 9 अगस्त को केजरीवाल का दौरा रद्द हो गया है जिसका कारण उनके निजी प्रोग्राम हैं। आपको बता दें केजरीवाल अब 15 अगस्त के बाद उत्तराखंड आ सकते हैं।

एक दिवसीय दौरे के दौरान किया था ऊर्जा क्षेत्र में चार बातों का एलान

बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने बीते माह 11 जुलाई को अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान ऊर्जा क्षेत्र में चार बातों का एलान किया था। जिसमें राज्य के हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, किसानों को फ्री बिजली, पुराने बिल माफ और 24 घंटे बिजली की गारंटी दी थी। उनके इस एलान के बाद मुफ्त बिजली को लेकर उत्तराखंड का सियासी माहौल गरमा गया था।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *