Nirbhik Nazar

वंदना कटारिया बनीं ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की ब्रांड एंबेसेडर, वंदना के घर पहुंचे खेल मंत्री ने कही ये बात

हरिद्वार: टोक्यो ओलिंपिक में भारीतय महिला हाकी टीम की सदस्य रहीं वंदना कटारिया के रोशनाबाद (हरिद्वार) स्थित घर पर खेल मंत्री अरविंद पांडे पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने समूचे विश्व में भारत का मान बढ़ाया है। उन्होंने वंदना की मां, भाई और स्वजनों को वंदना की इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं। साथ ही वंदना को ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया। वंदना के गांव में जश्न का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण और राज्य स्तरीय हॉकी खिलाड़ी उनके घर पर मौजूद हैं। यहां पहुंचे खेल मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि कहा कि सभी को वंदना पर नाज करना चाहिए, जिन्होंने अपनी खेल प्रतिभा के दम पर समूचे विश्व में भारत का डंका बजाया है। उनका कहना है कि राज्य सरकार की ओर से वंदना का जोरदार स्वागत किया जाएगा। सरकार की ओर से यथोचित सम्मान दिया जाएगा।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वंदना के घर तक पहुंचने वाले संपर्क मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाएगी। अधिकारियों को इसके लिए निर्देशित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान, भाजपा नेता ओमप्रकाश जमदग्नि ,जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील डोभाल आदि मौजूद रहे। अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के भाई पंकज कटारिया ने बताया कि वह और परिवार का कोई भी सदस्य दिल्ली नहीं जा रहा है। वंदना कटारिया के हरिद्वार आने पर वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उन्हें लेने के लिए जाएंगे। वंदना कब तक हरिद्वार आएंगी इसे लेकर फिलहाल स्थिति साफ नहीं है।

वहीं, जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील डोभाल ने बताया कि बताया वंदना 17 अगस्त के बाद ही हरिद्वार आ सकती है। उनका कहना है कि दिल्ली के कार्यक्रमों के बाद वह 17 अगस्त को उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मिलने जाएंगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *