Nirbhik Nazar

ओलंपिक में इतिहास रचने वाले खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के लिए देहारादून के टपकेशवर मंदिर मे पूजा अर्चना

देहरादून: माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव देहरादून में नीरज चोपड़ा द्वारा भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाने पर विशेष पूजा अर्चना  आरती और मिष्ठान वितरण किया गया। मंदिर के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी ने नीरज चोपडा सहित सभी विजयी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा खेल में हार या जीत नहीं होती या तो जीत होती है या सीख मिलती है जो लोग किसी कारण से पीछे रह गए हैं उनको अगले सभी अंतरराष्ट्रीय खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए कोशिश करनी चाहिए । उन्होने कहा आने वाले सालों में भारत खेलों में भी विश्व गुरु बनेगा। एडवोकेट तनुज जोशी, वैभव जोशी, संतोष ढोढीयाल सहित काफी संख्या में भक्त जन उपस्थित रहें।

नीरज चोपड़ा ने किया ये ट्वीट

टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने वाले भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने 13 बाद पहला ट्वीट किया है। अपने इस ट्वीट में नीरज ने सभी को धन्यवाद कहा है। 26 जुलाई के बाद नीरज का यह पहला ट्वीट है। नीरज ने अपने इस ट्वीट में लिखा, ‘इस भावना को अभी भी महसूस कर रहा हूं। पूरे भारत और उसके बाहर, आपके समर्थन और आशीर्वाद के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने मुझे इस मुकाम तक पहुंचाने में मदद की है। ये पल हमेशा मेरे साथ रहेगा।’

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *