Nirbhik Nazar

सोशल मीडिया पर बयानबाजी खत्म, हरीश रावत और अनिल बलूनी ने की एक-दूसरे की तारीफ 

देहरादून: पिछले दिनों तलवारें खिंचकर सोशल मीडिया पर वार कर रहे राज्य के दो कद्दावर नेताओं ने इस बार एक-दूसरे की तारीफ की है। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की ओर से अल्मोड़ा के चाय बागानों का मुद्दा संसद में उठाए जाने पर पूर्व सीएम और कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने बलूनी की तारीफ की है। वहीं बलूनी ने भी रावत का शुक्रिया अदा किया है। जुबानी जंग सोशल मीडिया पर शुरू हुई थी, जो अब खत्म होती दिखाई दे रही है। सोमवार को अपने फेसबुक पेज पर हरीश रावत ने लिखा संसद में प्रश्न उठाना विकास का एक कारगर हथियार है। मैंने 80 के दशक में अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र के लिए अपने इस अस्त्र का उपयोग करते हुए बहुत कुछ हासिल किया।


जब हरिद्वार की बारी आई, तब तक मैं मंत्री बन गया था, लेकिन मैंने उत्तराखंड के लिए बहुत कुछ हासिल किया, जो संसदीय प्रश्नों आदि के जरिए की जरिए ही संभव हुआ। मुझे बहुत अच्छा लगा, जब मैंने अखबारों में पढ़ा कि चाय के विस्तार के लिए क्या कुछ केंद्र की सरकार करेगी। यह बात अनिल बलूनी के प्रश्न से आई। एक नौजवान सांसद, उत्तराखंड के लिए किस तरीके से केंद्रीय धनराशि प्राप्त कर सकते हैं, उस दिशा में कार्यरत है। सैद्धांतिक गंभीर मतभेदों के बावजूद भी वह ऐसा करते रहें, इसकी कामना करता हूं। मैंने अपनी यह कामना उनको टेलीफोन करके भी जाहिर की, उन तक पहुंचाई है।

मैं इसके लिए हरीश जी को साधुवाद देता हूं: बलूनी 

हरीश रावत की पोस्ट के जवाब में अनिल बलूनी ने लिखा, हर सकारात्मक राजनीतिक संवाद का स्वागत किया जाना चाहिए, जो दलीय सीमाओं के बाहर आमजन की पैरवी करता हो। हमारे देश के खूबसूरत लोकतंत्र में ही ऐसे दुर्लभ दृश्य दिख सकते हैं, जब तमाम विरोधाभासों और मतभेदों के बाद भी खुले मंच से साकारात्मक विषय पर एक दूसरे की प्रशंसा, प्रोत्साहन और मनोबलवृद्धि की जाती है। मैं इसके लिए हरीश रावत जी को साधुवाद देता हूं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *