Nirbhik Nazar

भारतीय क्रांति  दिवस पर भायुमो के राष्ट्रीय  अध्यक्ष ने दिया ‘वीरों के चरणों में  श्रद्धा चन्दन’ अभियान को आशीर्वाद 

देहरादून: भारतीय क्रांति  दिवस और ओलम्पिक विजय के पवित्र दिन भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय  अध्यक्ष एवं बेंगलुरु दक्षिण से देश के सबसे युवा सांसद तेजस्वी सूर्या ने देहरादून स्थित युद्ध स्मारक शौर्य स्थल हेतु कर्नाटक से ‘वीरों के चरणों में  श्रद्धा चन्दन’ अभियान को आशीर्वाद  दिया।  उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ विचारक , पूर्व सांसद व् युद्ध स्मारक अध्यक्ष तरुण विजय को पवित्र बिल्व तथा चन्दन देकर कहा कि  वे स्वयं युद्ध स्मारक में चन्दन रोपने देहरादून आना चाहेंगे।

श्रद्धा -चन्दन- अभियान पूरे देश में वीर बलिदानी सैनिकों की याद में अनूठा कार्यक्रम होगा जो सदैव यहाँ आने वाले आगंतुकों को कर्णाटक की जनता की ओर से हिमालय के वीर  बलिदानियों को सुवासित मलयानिल स्पर्शित चन्दन की सुगंध भरी श्रद्धांजलि का स्मरण कराएगा.  उल्लेखनीय है कि इस युद्ध स्मारक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद मिला है और इसके लिए  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह  ने अति विशेष वीडियो सन्देश कारगिल विजय दिवस पर जारी किया. सेना के तीनो अंगों के पूर्व प्रमुख जनरल वेद प्रकाश मालिक, एडमिरल  देवेंद्र कुमार जोशी तथा एयर चीफ मार्शल अरूप राहा  ने विशेष वीडियो सन्देश देकर इसे अपना समर्थन दिया है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *